लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश में खोजी महिला पत्रकार औपनिवेशिक जमाने के कानून के तहत गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 18, 2021 16:35 IST

Open in App

ढाका, 18 मई खोजी पत्रकारिता करने के लिए मशहूर, बांग्लादेश की एक वरिष्ठ महिला पत्रकार को औपनिवेशक काल के सरकारी गोपनीयता कानून का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद अधिकार समूहों एवं उनके सहकर्मियों ने विरोध शुरू कर दिया। यह जानकारी मंगलवार को पुलिस ने दी।

बांग्ला दैनिक ‘प्रथम आलो’ की वरिष्ठ संवाददाता रोजीना इस्लाम को सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने करीब पांच घंटे तक हिरासत में रखा। उन पर बिना अनुमति के एक दस्तावेज का फोटो खींचने का आरोप था। बाद में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि मंत्रालय ने 1923 के सरकारी गोपनीयता कानून के तहत उन पर मध्य रात्रि के करीब मामला दर्ज कराया, जबकि उन्हें पुलिस हिरासत में रात गुजारनी पड़ी।

उन्हें यहां की एक अदालत में पेश किया गया और पांच दिनों की हिरासत की मांग की गई जिसे न्यायाधीश ने खारिज कर दिया और उन्हें जेल भेज दिया।

अभियोजन पक्ष के एक वकील ने संवाददाताओं से कहा कि ‘‘आरोप सही हैं या गलत, लेकिन मामला दर्ज किया गया है’’ जिसमें प्रक्रिया का पालन किया जाना जरूरी है।

रोजीना खोजी पत्रकार हैं जिन्होंने हाल के महीनों में कई खबरें प्रकाशित कर कोविड-19 महामारी के दौरान स्वास्थ्य मंत्रालय के कथित भ्रष्टाचारों को उजागर किया है।

स्वास्थ्य मंत्री जाहिद मालेक ने टीवी चैनलों से कहा, ‘‘यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है।’’ उन्होंने इसके बारे में विस्तार से नहीं बताया लेकिन गिरफ्तारी के विरोध में संवाददाताओं ने स्वास्थ्य मंत्रालय के नियमित संवाददाता सम्मेलन का बहिष्कार किया।

‘प्रथम आलो’ अखबार ने कहा कि वह पेशेवर कार्यों के लिए मंत्रालय गई थीं। उसने आरोप लगाया कि उन्हें पांच घंटे तक हिरासत में रखा गया और उनका शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें