लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में नस्लभेद को लेकर आयी जांच रिपोर्ट, नस्लवाद की बात मानी

By भाषा | Updated: March 31, 2021 20:43 IST

Open in App

लंदन, 31 मार्च (एपी) ब्रिटेन में सरकार द्वारा कराई गयी एक जांच में कहा गया है कि देश में नस्लवाद तो मौजूद है किंतु यह ऐसा व्यवस्थित नस्लवादी देश नहीं है जहां अश्वेत लोगों के खिलाफ छलपूर्वक जोड़तोड़ की जाती हो। यह रिपोर्ट बुधवार को सामने आयी है।

नस्लभेद-विरोधी कार्यकर्ताओं ने जांच निष्कर्षों पर यह कहते हुए संदेह व्यक्त किया है कि विज्ञान, शिक्षा, व्यापार, आपराधिक न्याय समेत विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों की एक समिति की 264 पृष्ठों की इस रिपोर्ट में उस भेदभाव एवं नुकसानों की अनदेखी की गयी है जो ब्रिटेन में नस्लीय अल्पसंख्यक झेलते हैं ।

कंजरवेटिव सरकार ने पिछले साल हुए नस्लभेद-विरोधी प्रदर्शनों के मद्देनजर यह जांच शुरू करायी थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि ब्रिटेन में ‘स्पष्ट तौर पर नस्लभेद’ है लेकिन देश ‘संस्थानात्मक ढंग से नस्ली’ नहीं है।

समिति ने कहा कि नस्ल विषमता के कारक के तौर पर ‘ कम महत्वपूर्ण’ होती जा रही हैं। हालांकि उसे वर्ग एवं पारिवारिक पृष्ठभूमि के की शह मिल रही है।

जातीय एवं नस्ल भेद संबंधी आयोग ने कहा, ‘‘ हमने विषमता के जिन मामलों की जांच की , उनमें से ज्यादातर में हमने पाया कि उसके मूल में नस्लवाद में नहीं है। हालांकि कुछ लोगों ने उनके लिए नस्ली भेदभाव को वजह माना था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला