लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन मे कोविड के नये स्वरूप की चल रही है जांच, छह अफ्रीकी देश यात्रा प्रतिबंध की सूची में

By भाषा | Updated: November 26, 2021 18:46 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 26 नवंबर ब्रिटेन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने पुष्टि की है कि देश में कोविड-19 के एक नए और “सबसे महत्वपूर्ण” स्वरूप की आधिकारिक तौर पर जांच की जा रही है । सरकार ने शुक्रवार को छह दक्षिणी अफ्रीकी देशों को अपनी यात्रा प्रतिबंध की ‘लाल सूची’ में डाल दिया है। गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका में सबसे पहले कोरोना वायरस के नये स्वरूप बी 1.1.1.529 की पहचान की गई थी।

कोरोना वायरस का नया स्वरूप अब तक का खोजा गया सबसे भारी उत्परिवर्तित स्वरूप है। इस सप्ताह की शुरुआत में पहली बार दक्षिण अफ्रीका में वायरस के इस स्वरूप की पहचान की गयी थी । कोरोना का यह नया स्वरूप बोत्सवाना सहित पड़ोसी देशों में पहले से फैल चुका है, जहां कथित तौर पर पूरी तरह से टीकाकरण करा चुके लोगों में इसका पता चला है।

ब्रिटेन ने शुक्रवार से दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना, लेसोथो, इस्वातिनी, जिम्बाब्वे और नामीबिया से आने वाले लोगों पर प्रतिबंध लागू कर दिया है। हालांकि, सरकार ने दोहराया कि देश में अब तक वायरस के नए स्वरूप के किसी भी मामले का पता नहीं चला है।

यूके हेल्थ सिक्योरिटी एजेंसी (यूकेएचएसए) के अनुसार, नये स्वरूप में बड़ी संख्या में स्पाइक प्रोटीन म्यूटेशन के साथ-साथ वायरल जीनोम के अन्य हिस्सों में म्यूटेशन शामिल है, जो अधिक संक्रामक और टीका प्रतिरक्षा से बच सकता है।

यूकेएचएसए की मुख्य कार्यकारी डॉ जेनी हैरिस ने कहा, ‘‘यह अब तक का सबसे महत्वपूर्ण स्वरूप है और इसकी संक्रामकता, गंभीरता और टीका-संवेदनशीलता के बारे में अधिक जानने के लिए तत्काल शोध चल रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इन जांचों के परिणाम यह निर्धारित करेंगे कि कौन सी सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्रवाई बी 1.1.529 के प्रभाव को सीमित कर सकती है। यह सबको याद दिलाता है कि महामारी अभी खत्म नहीं हुई है, और हम सबकी जिम्मेदारी है कि इसके प्रसार की रोकथाम, संक्रमण दर को कम करने तथा नए स्वरूपों के उद्भव को रोकने के लिये जो भी कर सकते हैं, उसे करें।’’

यूकेएचएसए ने कहा कि बी1.1.529 में संभावित रूप से जैविक रूप से महत्वपूर्ण उत्परिवर्तन हैं, जो टीकों, उपचार और संक्रमण के संबंध में वायरस के व्यवहार को बदल सकते हैं, और इसलिए अधिक जांच की आवश्यकता है।

माना जाता है कि वायरस के नए स्वरूप में 50 स्पाइक म्यूटेशन हैं। स्पाइक प्रोटीन वे हैं, जिसका इस्तेमाल वायरस मानव कोशिकाओं में प्रवेश करने के लिए करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें