लाइव न्यूज़ :

मैनचेस्टर एरेना में 2017 में आतंकवादी बम हमले की जांच में सुरक्षा में विफलता पाई गई

By भाषा | Updated: June 17, 2021 20:40 IST

Open in App

लंदन, 17 जून मैनचेस्टर एरेना में चार वर्ष पहले आरियाना ग्रांडे के कंसर्ट के दौरान सुरक्षा विफलताओं के कारण आतंकवादी बम हमले हुए थे और उस रात लोगों का जीवन बचाने के कई ‘‘अवसर गंवाए’’ गए। बृहस्पतिवार को समाप्त हुई जांच में ये बातें सामने आई हैं।

लिबियाई मूल के आत्मघाती बम हमलावर सलमान अबेदी ने 22 मई 2017 को कंसर्ट खत्म होने से कुछ देर पहले खुद को उस स्थल के बाहर उड़ा लिया था जिसमें 22 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग घायल हो गए।

हमले का दावा बाद में इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) आतंकवादी नेटवर्क ने किया था।

आतंकवादी हमले की जांच करने वाले सर जॉन सौंडर्स ने कहा कि खुद को बम विस्फोट से उड़ाने से पहले उस जगह पर हमलावर की पहचान हो जानी चाहिए थी। सौंडर्स ने कहा, ‘‘मैनचेस्टर एरेना के सुरक्षा प्रबंधों के तहत हमले को रोका जाना चाहिए था या हमले के विनाशकारी प्रभाव को न्यूनतम किया जाना चाहिए था। वे ऐसा करने में विफल रहे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कई अवसर गंवाए गए जिससे यह विफलता हुई। उस स्थल की सुरक्षा के जिम्मेदार लोगों को 22 मई 2017 को सलमान अबेदी की पहचान खतरे के रूप में करनी चाहिए थी।’’

उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश ने कहा, ‘‘अगर ऐसा हुआ होता तो मैं समझता हूं कि अबेदी ने फिर भी विस्फोट किया होता लेकिन तब जीवन की क्षति और घायलों की संख्या कम होती।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा