लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस मामले में जांच: सीडीसी अधिकारी ने कहा, उन्हें ईमेल हटाने के आदेश दिए गए थे

By भाषा | Updated: December 11, 2020 13:16 IST

Open in App

वाशिंगटन, 11 दिसंबर (एपी) रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र की एक वरिष्ठ प्रबंधक ने कांग्रेस जांचकर्ताओं को बताया कि उन्हें उस ईमेल को हटाने का आदेश दिया गया था, जिसमें कहा गया था कि कोरोना वायरस से संबंधित रिपोर्ट को सार्वजनिक करने में ट्रम्प प्रशासन ने राजनीतिक हस्तक्षेप का प्रयास किया था। इस संबंध में जारी एक प्रतिलेख के अनुसार यह जानकारी सामने आई है।

कांग्रेस सदस्य जेम्स क्लाइबर्न ने कहा कि डॉ. चार्लोट केंट का बयान इसबात की गंभीर चिंता पैदा करता है कि कैसे ट्रम्प प्रशासन ने जानबूझकर कोरोना वायरस संकट से जुड़े तथ्यों को छिपाने और सबूतों को नष्ट करने के प्रयास किए होंगे।

केंट ने गवाही दी कि उन्हें सीडीसी के निदेशक रॉबर्ट रेडफील्ड ने ईमेल को हटाने का आदेश दिया था।

स्वास्थ्य और मानव सेवा मंत्री एलेक्स अजार को लिखे एक पत्र में, क्लाइबर्न ने प्रशासन पर उनकी जांच में बाधा डालने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

क्लाइबर्न कोरोना वायरस संकट और सरकार की तैयारी की व्यापक जांच करने वाले पैनल के अध्यक्ष हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल