लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में चर्च और ईसाइयों के घरों पर हमले के बाद तेज हुई जांच, अब तक 100 से अधिक गिरफ्तार; 500 से ज्यादा के खिलाफ आतंकवाद का मामला दर्ज

By अंजली चौहान | Updated: August 17, 2023 19:58 IST

बुधवार को फैसलाबाद जिले के जरनवाला शहर में कम से कम पांच चर्चों पर हमला हुआ, इस दावे के बाद कि दो ईसाई पुरुषों ने पवित्र कुरान पुस्तक का अपमान किया

Open in App

फैसलाबाद: पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदाय ईसाइयों के चर्च और घरों पर हमला करने का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ। इस हमले की घटना सामने आने के बाद अब पाकिस्तान प्रशासन एक्शन में आ गया है।

 मामला सामने आने के बाद इसकी जांच के आदेश दिए गए है। अब तक की जांच में दो आतंकी मामलों में 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया और कम से कम 600 लोगों पर मामला दर्ज किया गया।

अरनवाला पुलिस प्रमुख रिजवान खान ने कहा कि अब तक 129 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।

प्रांतीय राजधानी से करीब 130 किलोमीटर दूर फैसलाबाद में भीड़ द्वारा चर्च पर तोड़फोड़ की गई थी और आगजनी भी की गई।  इस घटना का भयावह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

गौरतलब है कि फैसलाबाद जिले की जरांवला तहसील में दो ईसाई पुरुषों द्वारा कुरान का अपमान किए जाने की कथित खबरों के बाद गुस्साई भीड़ ने सैकड़ों चर्चों और घरों को अपना निशाना बनाया था। यह घटना बुधवार को घटित हुई थी और उसके ठीक एक दिन बाद यानी आज ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां की गई है।

हालाँकि, जिन दो लोगों पर कुरान के पन्ने फाड़ने का आरोप था उन्हें अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। उन पर ईशनिंदा का आरोप लगाया गया है जिसके लिए मौत की सजा है।

अधिकारियों ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

इलाके में तनाव 

जानकारी के अनुसार, जरानवाला में स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है, लेकिन स्थानीय मीडिया रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि ईसाईयों के धीरे-धीरे अपने घरों में लौटने से जीवन सामान्य हो रहा है।

जिला अधिकारियों ने सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रमों को छोड़कर, सभी प्रकार की सभा पर रोक लगाते हुए, सात दिनों के लिए धारा 144 लागू कर दी है।

मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि गुरुवार को कम से कम एक चर्च जल रहा था और चार अन्य भी क्षतिग्रस्त हो गए।

पंजाब की प्रांतीय सरकार के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, "यह शांति को बाधित करने की एक सोची-समझी योजना थी और पवित्र कुरान के अपमान और उसके बाद होने वाली घटनाओं के संबंध में उच्च स्तरीय जांच चल रही है।"

दंगों के दौरान ईसाई परिवारों के कम से कम दो दर्जन घरों को आग लगा दी गई या बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

पंजाब के अंतरिम मुख्यमंत्री ने चर्चों को बहाल करने का संकल्प लिया है। इससे पहले दिन में, कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवारुल हक द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप, पंजाब सरकार ने घटना की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय जांच समिति के गठन का आदेश दिया।

टॅग्स :पाकिस्तानवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा