लाइव न्यूज़ :

खफिया एजेंसी के खिलाफ आरोपों की जांच कर रहे हैं: श्रीलंका

By भाषा | Updated: July 15, 2021 20:46 IST

Open in App

कोलंबो, 15 जुलाई (एपी) श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे ने इन आरोपों की जांच का आदेश दिया है कि राज्य की खुफिया एजेंसियों के कुछ सदस्य 2019 में ईस्टर रविवार को बम विस्फोटों को अंजाम देने वाले लोगों को जानते थे और उनसे मिले थे। इन विस्फोटों में 260 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी। एक सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

श्रीलंका में कैथोलिक चर्च ने मंगलवार को राष्ट्रपति को पत्र लिखकर सरकार द्वारा आत्मघाती बम विस्फोटों के मामले से निपटने के तौर तरीकों को लेकर चिंता व्यक्त की और उनसे खुफिया कर्मियों और हमलों को अंजाम देने वाले समूह के बीच कथित संबंधों की जांच करने को कहा।

इस्लामिक स्टेट समूह के प्रति निष्ठा रखने वाले दो स्थानीय मुस्लिम समूहों ने अप्रैल 2019 को चर्चों और प्रमुख पर्यटक होटलों पर एक के बाद एक छह हमले किए थे जिनमें 269 लोगों की मौत हुई थी। एक अन्य व्यक्ति ने चौथे पर्यटक होटल पर सुनियोजित हमला नहीं किया था, लेकिन बाद में एक अलग स्थान पर उसने विस्फोट करके खुद को मार डाला था।

‘नेशनल कैथोलिक कमेटी फॉर जस्टिस टू ईस्टर संडे अटैक विक्टिम्स’ जो कोलंबो के आर्कबिशप कार्डिनल मैलकोल्म रंजीत की अगुवाई वाला बिशप और पादरियों का समूह है, उसने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर पूर्व राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना के खिलाफ लापरवाही के लिए कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है जिसकी सिफारिश राष्ट्रपति जांच आयोग में की गई है।

सिरीसेना की सरकार की उस समय भारी आलोचना हुई थी, जब उसने विदेशी खुफिया एजेंसी की इन चेतावनियों पर कार्रवाई नहीं की थी कि देश में हमला हो सकता है।

मीडिया मंत्री केहेलिया रामबुक्वेला ने बुधवार को कहा कि आयोग के सभी निष्कर्षों को उचित अधिकारियों को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने सभी निष्कर्षों को आगे की कार्रवाई के लिए प्रासंगिक एजेंसियों को भेज दिया है।

चर्च समूह ने यह भी कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री रनिल विक्रमसिंघे की जांच होनी चाहिए क्योंकि रिपोर्ट में निष्कर्ष दिया गया है कि इस्लामी चरमपंथ के प्रति उनके नरम दृष्टिकोण के कारण हमले हुए थे।

कई सांसदों ने संसद में आयोग के सामने पेश हुए गवाहों का हवाला देते हुए कहा कि राज्य की खुफिया एजेंसियों के सदस्य उस व्यक्ति से मिले थे जो आत्महत्या करने से पहले शुरुआती हमले से पीछे हट गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो