लाइव न्यूज़ :

इंटरपोल ने लेबनान के बंदरगाह पर भीषण विस्फोट मामले में नोटिस जारी किए

By भाषा | Updated: January 12, 2021 19:23 IST

Open in App

बेरूत, 12 जनवरी (एपी) इंटरपोल ने लेबनान में बेरूत के बंदरगाह पर भीषण विस्फोट के मामले में विस्फोटक पदार्थों को बंदरगाह तक लाने और उसे जमा करने के लिए दो रूसी और एक पुर्तगाली नागरिकों के खिलाफ ‘वांटेड (वांछित)’ नोटिस जारी किया है।

यह विस्फोटक पदार्थ बेरूत लाया गया था और शहर के बंदरगाह पर पिछले साल अगस्त में विस्फोट होने तक पिछले छह वर्षों से जमा था। सरकारी नेशनल न्यूज एजेंसी (एनएनए) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बेरूत में चार अगस्त को हुए विस्फोट की वजह से 200 लोगों की मौत हो गई और हजारों लोग घायल हो गए तथा शहर को भी नुकसान पहुंचा।

एनएनए ने बताया कि इंटरपोल ने रोसुस जहाज के मालिक और कैप्टन के लिए रेड नोटिस जारी किये हैं। इसी जहाज से 2013 में 2,750 टन अमोनियम नाइट्रेट लेबनान लाया गया था। इसके अलावा नाइट्रेट के पुर्तगाली कारोबारी के खिलाफ भी नोटिस जारी गया है, जिसने 2014 में बेरूत में रखे गए विस्फोटक पदार्थ के गोदाम का मुआयना किया था।

यह नोटिस दुनिया भर की कानून प्रवर्तन एजेंसियों के लिए व्यक्ति के स्थान का पता करने और भगोड़े को अस्थायी रूप से पकड़ने के वास्ते एक गैर बाध्यकारी आग्रह है। यह गिरफ्तारी वारंट नहीं है।

एनएनए ने बताया कि लेबनान के सरकारी अभियोजक घसान खोयूर ने इंटरपोल को नोटिस जारी करने को कहा था। एजेंसी ने इन तीनों का नाम नहीं बताया है लेकिन स्थानीय मीडिया ने इनकी पहचान जहाज के पूर्व कैप्टन बोरिस परोकोशेव और साइप्रस में रह रहे एक रूसी कारोबारी इगोर ग्रेखुश्किन के रूप में की है। वहीं पुर्तगाली व्यक्ति की पहचान जॉर्ज मैन्युअल मीरा नेट मोरइरा के रूप में हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!