लाइव न्यूज़ :

इंटरपोल ने संयुक्त अरब अमीरात के अधिकारी को अपना अध्यक्ष चुना

By भाषा | Updated: November 25, 2021 15:52 IST

Open in App

इस्तांबुल, 25 नवंबर (एपी) अंतरराष्ट्रीय कानून प्रवर्तन निकाय इंटरपोल ने इस्तांबुल में हुई वार्षिक आमसभा में बृहस्पतिवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के विवादित अधिकारी को अपना अध्यक्ष चुना।

इंटरपोल ने संयुक्त अरब अमीरात के गृह मंत्रालय में महानिरीक्षक मेजर जनरल अहमद नसीर अल रायसी को चार साल साल के लिए अध्यक्ष चुना है। उल्लेखनीय है कि मेजर जनरल रायसी पर मानवाधिकार समूह यूएई में मनमाने तरीके से लोगों को हिरासत में रखने और यातनाएं देने के आरोप लगाते रहे हैं।

गौरतलब है कि इंटरपोल के अध्यक्ष के चुनाव पर करीब से नजर रखी जा रही थी क्योंकि संगठन के पहले चीनी अध्यक्ष मेंग होंगवेई 2018 में चीन जाते वक्त रास्ते में लापता हो गए थे। तब उनका कार्यकाल पूरा नहीं हुआ था। इसके बाद पता चला कि उन्हें हिरासत में लिया गया है और उन पर रिश्वत लेने और अन्य अपराधों में शामिल होने के आरोप लगाए गए हैं।

अंतरराष्ट्रीय कानून प्रवर्तन निकाय ने कहा कि ब्राजील के वालडेसी उरक्विजा को अमेरिका के लिए निकाय का उपाध्यक्ष चुना गया है जबकि नाइजीरिया के गरबा बाबा उमर, अफ्रीका के लिए इंटरपोल के उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।

अल रायसी के खिलाफ फ्रांस और तुर्की सहित पांच देशों में यातना देने और अन्य आरोपों में आपराधिक शिकायत दर्ज है। गौरतलब है कि इंटरपोल का मुख्यालय फ्रांस के पेरिस में है जबकि इस्तांबुल, तुर्की का शहर है जहां पर इंटरपोल के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!