लाइव न्यूज़ :

म्यांमा में इंटरनेट एक ‘‘आभासी युद्धभूमि’’ : रिपोर्ट

By भाषा | Updated: May 18, 2021 19:12 IST

Open in App

बैंकॉक, 18 मई (एपी) म्यांमा के सैनिक शासक सत्ता पर अपने कब्जे के खिलाफ विरोध को दबाने के लिए जनता की इंटरनेट तक पहुंच को केवल उन साइटों के आंतरिक नेटवर्क तक सीमित रखना चाह रहे हैं जो ‘सफेद सूची’ में शामिल हैं ।

यह जानकारी इंटरनेशनल क्राइसिस ग्रुप की रिपोर्ट में दी गई है।

इसने इंटरनेट को ‘‘आभासी युद्धभूमि’’ करार दिया जहां सेना अपनी बढ़त बनाना चाहती है क्योंकि उसके पास तकनीकी क्षमता का अभाव है, जबकि फेसबुक जैसी सोशल मीडिया कंपनियों ने सैन्य अधिकारियों और कई सरकारी एजेंसियों को प्रतिबंधित कर रखा है।

मंगलवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, आंग सान सू ची की सरकार के तहत पश्चिम म्यांमा के राखाइन प्रांत में अल्पसंख्यक मुस्लिम लोगों के खिलाफ ऑनलाइन असंतोष और सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने के मामलों में कमी आई थी। एक फरवरी को आंग सान सू ची की सरकार को सत्ता से बेदखल का दिया गया था। उसके बाद से अधिकारियों ने रात में इंटरनेट पर प्रतिबंध लगा रखा है और सोशल मीडिया मंचों पर पहुंच को सीमित करने का प्रयास किया है।

नॉर्वे की टेलीनोर जैसी अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार कंपनियों ने इस कदम का विरोध किया है और कहा है कि म्यांमा को वैश्विक अर्थव्यवस्था से जोड़ने में उनके प्रयासों को झटका लगा है।

जुंटा ने मोबाइल संचालकों और इंटरनेट सेवा प्रदाता कंपनियों को कुछ वेबसाइट और वीपीएन (आभासी निजी नेटवर्क) तक पहुंच को प्रतिबंधित कर दिया है। जुंटा केवल फाइबर डाटा कनेक्शन तक पहुंच सीमित कर रही है जो आबादी के एक मामूली हिस्से को उपलब्ध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब