लाइव न्यूज़ :

इज़राइल में सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

By भाषा | Updated: June 22, 2021 12:47 IST

Open in App

(हरेंद्र मिश्रा)

यरूशलम, 22 जून इज़राइल में सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए और सीमित लोगों की उपस्थिति में सातवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।

इज़राइल में हाल ही में बंद स्थानों पर भी मास्क ना पहनने की अनुमति दी गई है, इससे पहले खुले स्थानों पर इसकी अनुमति दी गई थी। साथ ही लोगों के एकत्रित होने पर लगी रोक हटाने के बाद यह उत्साह के साथ मनाया गया। सोमवार को अवकाश ना होने के बावजूद लोगों में उत्साह दिखा और कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए वे कई पार्क में आयोजित योग सत्र में हिस्सा लेने पहुंचे।

इज़राइल में भारत के राजदूत संजीव सिंगला ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘योग की लोकप्रियता को बढ़ता देखना बेहद खुशी की बात है, खासकर इज़राइल में जहां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के प्रति लोगों की चेतना काफी बढ़ गई है। हम सभी को उनके प्रयासों और इस मौके का जश्न मनाने में सहयोग करने के लिए शुक्रिया अदा करते हैं। यह विश्व को भारत का तोहफा है और अब योग के समग्र कल्याण को देखते हुए यह अधिक प्रासंगिक हैं।’’

सिंगला ने कहा, ‘‘ इस साल वैश्विक महामारी की वजह से काफी पाबंदियां थी, लेकिन हम उम्मीद करते हैं कि अगले साल हम इसे व्यापक रूप से मना पाएंगे, जब हम अपनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ और अपने द्विपक्षीय संबंधों के उन्नयन की 30वीं वर्षगांठ भी मनाएंगे।’’

इज़राइल में लगभग हर प्रकार के योग के संरक्षक हैं लेकिन अष्टांग योग काफी लोकप्रिय है, जिसके देश भर में 95 केन्द्र हैं। देश भर में पचास से अधिक केन्द्रों के साथ विन्यास और विजनान दूसरे पसंदीदा हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें