लाइव न्यूज़ :

अमेरिका लौट रहे अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थी लेकिन कोविड से पहले के मुकाबले संख्या कम

By भाषा | Updated: November 15, 2021 13:57 IST

Open in App

वाशिंगटन, 15 नवंबर (एपी) दुनिया के विभिन्न हिस्सों से विद्यार्थी इस वर्ष अधिक संख्या में अमेरिकी कॉलेजों में लौट रहे हैं, लेकिन पिछले साल की ऐतिहासिक गिरावट की तुलना में उनकी वापसी अब तक पर्याप्त संख्या में नहीं हो पाई है। एक नए सर्वेक्षण के अनुसार ऐसा इसलिए है क्योंकि कोविड-19 के कारण अकादमिक आदान-प्रदान अब भी बाधित है।

‘अंतरराष्ट्रीय शिक्षा संस्थान’ (आईआईई) की तरफ से सोमवार को जारी सर्वेक्षण निष्कर्षों के मुताबिक राष्ट्र भर में, अमेरिकी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में इस शरद ऋतु में अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों की संख्या में चार प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई। पिछले साल यह संख्या 15 प्रतिशत घटी थी। यह 1948 में संस्थान द्वारा आंकड़ों के प्रकाशन की शुरुआत के बाद से सबसे बड़ी गिरावट थी।

विद्यार्थियों की यह वापसी डेल्टा स्वरूप के मामले बढ़ने के चलते कॉलेजों के पूर्वानुमान से बेहतर है। लेकिन यह वीजा बैकलॉग बरकरार रहने और कुछ विद्यार्थियों के महामारी के दौरान विदेशों में पढ़ने जाने को लेकर हिचकिचाहट जैसी जारी बाधाओं को भी दिखाता है।

विश्वविद्यालयों और अमेरिकी अधिकारियों को उम्मीद है कि इस साल देखी गई तेजी, लंबी अवधि के लिए होने वाली वापसी की शुरुआत है। जैसे-जैसे अंतरराष्ट्रीय यात्रा बढ़ेगी, ऐसी आशा है कि कॉलेज महामारी से पहले के स्तर के मुकाबले विद्यार्थियों की संख्या बढ़ते हुए देखेंगे।

कार्यवाहक सहायक विदेश मंत्री मैथ्यु लुसेनहोप ने संवाददाताओं से कहा, “हम महामारी के बाद संख्या बढ़ने की उम्मीद करते हैं।” उन्होंने कहा कि इस साल की वृद्धि दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थी, “अमेरिकी शिक्षा को महत्व देते हैं और अमेरिका में पढ़ने को लेकर अब भी प्रतिबद्ध हैं।”

संस्थान के मुताबिक कुल मिलाकर, 70 प्रतिशत कॉलेजों ने इस साल शरद ऋतु में अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने की जबकि 20 प्रतिशत ने यह संख्या घटने और 10 प्रतिशत ने उतनी ही संख्या रहने की जानकारी दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!