लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में दानिश सिद्दीकी की मौत की अंतरराष्ट्रीय मीडिया संगठनों, एम्नेस्टी ने निंदा की

By भाषा | Updated: July 17, 2021 17:30 IST

Open in App

लंदन/न्यूयॉर्क, 17 जुलाई दुनिया के प्रमुख मीडिया संगठनों और अधिकार समूहों ने पुलित्जर पुरस्कार विजेता भारतीय फोटोपत्रकार दानिश सिद्दीकी की अफगानिस्तान में हत्या की निंदा की है और इसकी गहन जांच की मांग की है। साथ ही अधिकारियों से अपील की है कि प्रेस के सदस्यों की रक्षा के लिए और बेहतर इंतजाम करें।

कंधार शहर के स्पीन बोल्डाक में अफगानिस्तान के सैनिकों और तालिबान के बीच संघर्ष को कवर करने के दौरान सिद्दीकी (38) मारे गए। अफगानिस्तान के सैनिकों के साथ जा रहे सिद्दीकी हमले में बृहस्पतिवार की रात घायल हो गए थे और शुक्रवार को उनकी मौत हो गई।

रोहिंग्या संकट को कवर करने के लिए रॉयटर की टीम के हिस्से के तौर पर 2018 में सिद्दीकी को पुलित्जर पुरस्कार से नवाजा गया था। उन्होंने अफगान संघर्ष, हांगकांग प्रदर्शन और एशिया, पश्चिम एशिया तथा यूरोप के कई बड़े शहरों में कवरेज किया था।

भारतीय पत्रकार की मौत पर न्यूयॉर्क के कमिटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट (सीपीजे) ने अफगानिस्तान के अधिकारियों से अपील की कि सिद्दीकी की हत्या की त्वरित एवं विस्तृत जांच करें और प्रेस के सदस्यों की रक्षा के लिए हरसंभव उपाय करें।

मीडिया पेशेवरों के वैश्विक नेटवर्क ‘द इंटरनेशनल प्रेस इंस्टीट्यूट’ ने शुक्रवार को सिद्दीकी की मौत पर दुख जताया और इसे पत्रकारिता के लिए ‘‘बड़ा नुकसान’’ करार दिया।

अफगानिस्तान में इस वर्ष सिद्दीकी मारे गए पांचवें पत्रकार हैं। यूनाइटेड नेशंस एसिस्टेंस मिशन इन अफगानिस्तान (यूएनएएमए) के मुताबिक 2018 से अभी तक 65 पत्रकार एवं मानवाधिकार कार्यकर्ता मारे जा चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल