लाइव न्यूज़ :

बीआरआई के लिये अंतरराष्ट्रीय माहौल तेजी से जटिल हो रहा है: शी चिनफिंग

By भाषा | Updated: November 20, 2021 19:05 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, 20 नवंबर चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा है कि देश की बेल्ट एंड रोड पहल (बीआरआई) के तहत निर्माण परियोजनाओं के लिए वैश्विक वातावरण तेजी से जटिल होता जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को रणनीतिक अवसरों को हाथ से न जाने देने तथा अरबों डॉलर की इस पहल के सामने आने वाली चुनौतियों से सक्रिय रूप से निपटने के लिए प्रोत्साहित किया। माना जाता है कि बीआरआई की अमेरिका की बी3डब्ल्यू योजना से प्रतिस्पर्धा है।

शी ने शुक्रवार को संयुक्त प्रयासों के माध्यम से बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) के उच्च गुणवत्ता वाले विकास को बढ़ावा देने के प्रयासों को जारी रखने का आह्वान किया और कहा कि इस पहल का लक्ष्य उच्च-मानक और टिकाऊ तथा जन-केंद्रित प्रगति होना चाहिए।

यह देखते हुए कि बीआरआई के लिए अंतरराष्ट्रीय वातावरण तेजी से जटिल होता जा रहा है, शी ने पहल पर एक उच्च स्तरीय संगोष्ठी को संबोधित करते हुए चीनी अधिकारियों से दृढ़ संकल्प बनाए रखने, रणनीतिक अवसरों को हाथ से न जाने देने, चुनौतियों का सक्रिय रूप से जवाब देने और आगे बढ़ने की अपील की।

आधिकारिक मीडिया ने बताया कि बिना किसी प्रत्यक्ष संदर्भ के, शी ने राजनीतिक सहमति को ठोस कार्रवाई में तब्दील करने तथा वैचारिक मान्यता को व्यावहारिक परिणामों में बदलने का आह्वान किया। उन्होंने महामारी नियंत्रण, कम कार्बन विकास और ई-कॉमर्स जैसे सहयोग के नए क्षेत्रों का विस्तार करने का भी सुझाव दिया।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने जून में हुए जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान बिल्ड बैक बेटर वर्ल्ड (बी3डब्ल्यू) पहल की शुरुआत की थी, जिसका लक्ष्य विकासशील देशों में वित्त परियोजनाओं में मदद करने के लिए ''मूल्य-संचालित, उच्च-मानक और पारदर्शी बुनियादी ढांचा साझेदारी'' बनाना है। इस पहल की शुरुआत के बाद पहली बार शी ने बीआरआई के बारे में बात की।

चीन ने दोनों के बीच किसी भी प्रतिस्पर्धा को यह कहते हुए तवज्जो नहीं दी कि बीआरआई अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए एक खुला मंच है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल