लाइव न्यूज़ :

International Day for Biological Diversity: जैव विविधता के बारे में जागरूक करने के लिए मनाया जाता है विश्व जैव विविधता दिवस

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 22, 2020 11:50 IST

जैव विविधता मुद्दों के बारे में जागरूकता विकसित करने के लिए हर साल 22 मई को अंतरराष्ट्रीय जैव-विविधता दिवस मनाया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देप्राकृतिक एवं पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में जैव-विविधता का महत्व देखते हुए ही अंतरराष्ट्रीय जैव-विविधता दिवस मनाया जाता हैसंयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा शुरू किए गए इस दिन को 'विश्व जैव-विविधता संरक्षण  दिवस' भी कहा जाता है

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय जैव-विविधता दिवस हर साल 22 मई को मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा शुरू किए गए इस दिन को 'विश्व जैव-विविधता संरक्षण  दिवस' भी कहा जाता है। संयुक्त राष्ट्र ने जैव विविधता मुद्दों के बारे में जागरूकता विकसित करने के लिए इस दिन की शुरुआत की थी। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा साल 1993 में सबसे पहले जैविक विविधता के लिए पहला अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया गया था।

साल 2000 तक ये दिवस 29 दिसंबर को आयोजित किया जाता था क्योंकि इस दिन जैव विविधता पर कन्वेंशन लागू हुआ था। मगर बाद में दिसंबर के अंत में होने वाली कई अन्य छुट्टियों से बचने के लिए इस तारीख को 29 दिसंबर से शिफ्ट करके 22 मई कर दिया गया। वैसे इस बार अंतरराष्ट्रीय जैव-विविधता दिवस की थीम "हमारे समाधान प्रकृति में हैं"- जो दर्शाता है कि लोग प्रकृति का हिस्सा हैं।

क्या है जैव विविधता?

जैविक विविधता को अक्सर पौधों, जानवरों और सूक्ष्मजीवों की विस्तृत विविधता के संदर्भ में समझा जाता है, लेकिन इसमें प्रत्येक प्रजाति के भीतर आनुवंशिक अंतर भी शामिल हैं। जैविक विविधता संसाधन वो स्तंभ हैं, जिन पर हम सभ्यताओं का निर्माण करते हैं। मछली लगभग 3 बिलियन लोगों को 20 प्रतिशत पशु प्रोटीन प्रदान करती है। 

ऐसे ही 80 प्रतिशत से अधिक मानव आहार पौधों द्वारा प्रदान किया जाता है। इसके अलावा विकासशील देशों के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले 80 प्रतिशत लोग पारंपरिक स्वास्थ्य देखभाल के लिए पारंपरिक पौधों पर आधारित दवाओं पर निर्भर हैं। मगर जैव विविधता के नुकसान से हमारे स्वास्थ्य सहित सभी को खतरा है। 

टॅग्स :संयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

विश्वपेंगुइन के संसार पर प्रदूषण से गहराता संकट

विश्व71.65 प्रतिशत वोट हासिल करके 7वीं बार जीते युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी, संगीतकार से नेता बने बोबी वाइन को 24.72 प्रतिशत वोट मिले

कारोबारदुनिया भर में बाजार का बुरा हाल, शिखर पर भारत?, संयुक्त राष्ट्र ने कहा- 2026 में वृद्धि दर के 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान?, ट्रंप टैरिफ असर नहीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा