लाइव न्यूज़ :

अंतरराष्ट्रीय अदालत ने युगांडा के नागरिक को 25 वर्ष कैद की सजा सुनाई

By भाषा | Updated: May 6, 2021 17:44 IST

Open in App

द हेग, छह मई (एपी) अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय ने युगांडा के एक पूर्व बाल सैनिक को बृहस्पतिवार को 25 वर्ष कैद की सजा सुनाई, जो बाद में क्रूर बागी कमांडर बन गया था। न्यायाधीशों ने कहा कि स्कूल में पढ़ने वाले एक बच्चे के तौर पर खुद के अपहरण की साजिश रचने और बाल सैनिक के रूप में उसके इतिहास के कारण उसे आजीवन कारावास की सजा नहीं मिल रही है।

डोमिनिक ओंगवेन को फरवरी में हत्या, बलात्कार, जबरन शादी सहित 61 युद्ध अपराधों के लिए दोषी ठहराया गया था। उसने अपने लॉर्ड रेजिस्टेंस आर्मी में बाल सैनिकों का भी इस्तेमाल किया था।

उसके वकीलों ने कहा कि वे सजा के खिलाफ अपील करेंगे।

न्यायाधीश बेटराम शेमिट ने कहा कि न्यायाधीशों को सजा पर निर्णय करते समय ओंगवेन की क्रूरता का आकलन करना था।

तीन न्यायाधीशों के पैनल द्वारा सजा सुनाए जाने के समय फेस मास्क और हेडफोन लगाए ओंगवेन के चेहरे पर कोई भाव नहीं उभरा। अभियोजकों ने उसके लिए 20 वर्ष कैद की सजा मांगी थी लेकिन उसे पांच वर्ष ज्यादा कैद की सजा मिली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब