लाइव न्यूज़ :

अंतरराष्ट्रीय समुदाय को अफगानिस्तान के साथ संपर्क में रहना चाहिए : कुरैशी

By भाषा | Updated: August 16, 2021 15:22 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 16 अगस्त पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने सोमवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को अफगानिस्तान के संपर्क में रहना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने जोर दिया कि युद्धग्रस्त पड़ोसी देश में राजनीतिक समाधान लाने के प्रयास में पाकिस्तान अपना सहयोग जारी रखेगा।

अमेरिका समर्थित अफगान सरकार के गिर जाने के बाद रविवार को तालिबान के आतंकवादियों ने काबुल पर कब्जा जमा लिया और राष्ट्रपति अशरफ गनी देश छोड़कर भाग गए। इससे अमेरिका एवं उसके सहयोगियों द्वारा युद्ध प्रभावित देश में सुधार लाने का दो दशक लंबा प्रयास भी खत्म हो गया।

अफगानिस्तान के पूर्व उपराष्ट्रपति मुहम्मद यूनुस कानूनी के नेतृत्व में अफगान नेताओं के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के बाद कुरैशी ने ट्वीट किया, ‘‘पाकिस्तान का रूख स्पष्ट है - हमारा मानना है कि आगे के लिए एकमात्र राह वार्ता से राजनीतिक समाधान निकालना है। हम लगातार गृह युद्ध नहीं देखना चाहते और हम चाहते हैं कि अफगानिस्तान के लोग न केवल बचे रहें बल्कि उन्नति करें।’’

उन्होंने उम्मीद जताई कि अफगानिस्तान के सभी नेता अपने देश के राष्ट्रीय हित में मिलकर काम करेंगे और पाकिस्तान अफगानिस्तान में सकारात्मक एवं सहयोगी की भूमिका निभाता रहेगा।

कुरैशी ने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय समुदाय को अफगानिस्तान के संपर्क में रहना चाहिए। यह आवश्यक है कि अपने अगले कदम हम समन्वय से उठाएं ताकि अफगानिस्तान और क्षेत्र को फायदा हो।’’

राष्ट्रपति गनी के अफगानिस्तान से भागने के दिन ही अफगान प्रतिनिधिमंडल रविवार को पाकिस्तान पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल में 2001 में तालिबान के सत्ता से हटने के बाद विभिन्न सरकारों का हिस्सा रहे नेता शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल