लाइव न्यूज़ :

अंतरराष्ट्रीय समुदाय को अफगानिस्तान में मानवीय संकट को टालना चाहिए : इमरान खान

By भाषा | Updated: November 11, 2021 21:04 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 11 नवंबर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आह्वान किया कि वह अफगानिस्तान में मानवीय संकट को टालने के लिए अपनी सामूहिक जिम्मेदारी का निर्वहन करे।

उनकी यह टिप्पणी अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री (तालिबान सरकार में) अमीर खान मुत्तकी की बुधवार को इस्लामाबाद दौरे के बीच आई है। मुत्तकी अपने पहले विदेश दौरे पर 20 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ पाकिस्तान पहुंचे हैं।

खान ने ट्वीट किया कि पाकिस्तान मुश्किल समय में अफगानिस्तान के लोगों को नहीं छोड़ेगा और दवा, कोविड-19 से बचाव के लिए टीके सहित जरूरी सामान भेज रहा है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘पाकिस्तान हमेशा जरूरत के समय अफगानिस्तान के लोगों के साथ खड़ा हुआ है।हम अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेशमंत्री अमीर खान मुत्तकी और उनके प्रतिनिधिमंडल को भरोसा देते हैं कि हम अफगानिस्तान को यथासंभव मानवीय सहायता देंगे।’’

खान ने कहा, ‘‘हम जरूरी खाने-पीने के सामान, आपात दवा आपूर्ति और सर्दियों के लिए टेंट अफगान लोगों को तत्काल राहत पहुंचाने के लिए भेज रहे हैं। हम पाकिस्तान आने वाले सभी अफगानों के लिए कोविड-19 के टीके भी भेज रहे हैं। ’’

इस बीच, एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने खबर दी है कि मुत्तकी ने खान से मुलाकात की है। लेकिन इसकी अबतक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...