लाइव न्यूज़ :

अंतरराष्ट्रीय समुदाय सीरिया में आतंकवादी गतिविधियों को नजरअंदाज करने का जोखिम नहीं उठा सकता : भारत

By भाषा | Updated: August 5, 2021 10:25 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, पांच अगस्त भारत ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय सीरिया और क्षेत्र में आतंकवादी गतिविधियों को नजरअंदाज करने का जोखिम नहीं उठा सकता। भारत ने इलाके में आतंकवादी समूहों के फिर से सिर उठाने और रासायनिक हथियारों तक उनके पहुंच बनाने की आशंका को लेकर आ रही खबरों पर चिंता जतायी।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी एस तिरुमूर्ति ने ‘सीरिया (रासायनिक हथियार)’ पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सम्मेलन में यह टिप्पणी की।

तिरुमूर्ति ने बुधवार को कहा, ‘‘इस साल जनवरी में परिषद में शामिल होने के बाद से भारत आतंकवादी समूहों और कुछ लोगों के रासायनिक हथियारों तक पहुंच बनाने की आशंका के खिलाफ लगातार आगाह करता रहा है। हम क्षेत्र में आतंकवादी समूहों के फिर से सिर उठाने की बार-बार आ रही खबरों को लेकर चिंतित हैं।’’

तिरुमूर्ति अगस्त माह के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमने अतीत में आतंकवाद के खिलाफ शांत रुख अपनाने के परिणामों से जो सीखा है, उसे देखते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय सीरिया और क्षेत्र में आतंकवादी गतिविधियों को नजरअंदाज करने का जोखिम नहीं उठा सकता।’’

भारतीय राजदूत ने कहा कि भारत किसी के भी द्वारा, कहीं पर भी, किसी भी वक्त और किसी भी परिस्थिति में रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल करने के खिलाफ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल