लाइव न्यूज़ :

अंतरराष्ट्रीय खगोल संघ ने चांद पर कुछ क्षेत्रों के चीनी नाम रखे जाने को दी मंजूरी

By भाषा | Updated: May 31, 2021 13:22 IST

Open in App

(केजेएम वर्मा)

बीजिंग, 31 मई अंतरराष्ट्रीय खगोल संघ (आईएयू) ने चांद पर आठ स्थानों के चीनी नाम रखने की अनुमति दे दी है।

चीनी के अंतरिक्ष यान ‘चांग ई-5’ पिछले साल इन स्थानों पर उतर कर चांद की सतह से नमूने एकत्र कर पृथ्वी पर वापस लौटा था।

‘चांग-ई-5’ अंतरिक्षा अभियान, किसी खगोलीय पिंड से नमूने एकत्रित करने की चीन की पहली पहल थी। अमेरिका द्वारा नमूने एकत्र करने के लिए चंद्रमा पर अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने के बाद 40 से अधिक वर्षों बाद चांद की सतह से नमूने लाने का यह पहला प्रयास था।

आईएयू ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ ग्रह प्रणाली के नाम रखने के लिए आईएयू के कार्यकारी समूह ने ‘चांग ई-5’ जहां उतरा था, उसके आसपास आठ स्थानों को चीनी नाम देने की अनुमति दी गई है। ये नाम हैं, मॉन्स हुआ, मॉन्स हेंग, पई शीउ, लईउ हुई, सॉन्ग यिंगशिंग, स्टेटिओ तिआनचुआन और शू गुआनकी हैं। अधिक जानकारी के लिए ग्रहों के नामकरण राजपत्र में एलएसी-23 मानचित्र देखें।’’

चीन 2010 से चंद्रमा पर भौगोलिक क्षेत्रों का नामकरण कर रहा है।

आधिकारिक मीडिया के अनुसार, सितम्बर 2010 में चीन के नागरिक मामलों के मंत्रालय ने पृथ्वी के चंद्रमा पर स्थानों के लिए आधिकारिक चीनी नाम प्रकाशित किए थे, ताकि चांद पर देश की गतिविधियों को अंजाम देने में उसे मदद मिले।

मंत्रालय ने 468 स्थानों के लिए चीनी नाम प्रकाशित किए थे।

इसके बाद सरकारी समाचारपत्र ‘चाइना डेली’ ने फरवरी 2019 में अपनी एक खबर में चंद्रमा पर पांच और भौगोलिक संस्थाओं को चीनी नाम दिए जाने की जानकारी दी थी। ‘चांग ई-4’ मिशन के बाद इन नामों की घोषणा की गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला