लाइव न्यूज़ :

पेरू में उथल-पुथल के बीच अंतरिम राष्ट्रपति ने दिया इस्तीफा

By भाषा | Updated: November 16, 2020 10:48 IST

Open in App

लीमा (पेरू), 16 नवंबर (एपी) पेरू के अंतरिम राष्ट्रपति ने रविवार को इस्तीफा दे दिया। दरअसल देश दो दशक के सबसे बड़े संवैधानिक संकट का सामना कर रहा है और देश के लोकप्रिय नेता को संसद द्वारा सत्ता से बेदखल किए जाने के बाद बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन तेज हो गया था।

टेलिविजन पर प्रसारित संक्षिप्त संबोधन में मैनुअल मेरिनो ने कहा कि मंगलवार को उनका अंतरिम राष्ट्रपति पद की शपथ लेना, कानून के दायरे में था। वहीं प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि संसद में सदस्यों ने तख्तापलट का षड्यंत्र रचा। उन्होंने कहा, ‘‘ सभी लोगों की तरह मैं भी देश के लिए सर्वश्रेष्ठ चाहता हूं।’’

मेरिनो ने इस्तीफा देने का फैसला ऐसे समय में लिया जब रात में अशांति के दौरान दो युवा प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई और उनके आधे मंत्रिमंडल ने इस्तीफा दे दिया। पेरू के लोगों ने लीमा में झंडे फहराकर इस फैसले का स्वागत किया और नारे लगाए, ‘‘हमने यह कर लिया।’’ लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अशांति के बीच आगे क्या होने वाला है।

वहीं सत्ता से बेदखल होने वाले पूर्व राष्ट्रपति मार्टिन विजकारा ने देश के उच्चतम न्यायालय से हस्तक्षेप की अपील की है।

पेरू में काफी कुछ दांव पर लगा है। देश कोविड-19 महामारी का सामना कर रहा है और यह दुनिया भर के उन देशों में शामिल है जहां इसका प्रकोप बहुत अधिक है। वहीं राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि इस संकट ने देश के लोकतंत्र को खतरे में डाल दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना