लाइव न्यूज़ :

चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी के साथ निकटता से काम करने का इच्छुक हूं: बाइडन

By भाषा | Updated: November 18, 2020 10:18 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 18 नवंबर अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि वह कोविड-19 महामारी से पार पाने, वैश्विक अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कदम उठाने और एक सुरक्षित एवं समृद्ध हिंद- प्रशांत क्षेत्र को बनाए रखने सहित सभी साझा वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मिल कर काम करने के इच्छुक हैं।

बाइडन के सत्ता हस्तांतरण दल ने यह जानकारी दी।

देश में तीन नंवबर को हुए राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली बातचीत थी।

बाइडन और निर्वाचित उप राष्ट्रपति कमला हैरिस के सत्ता हस्तांतरण दल ने बताया,‘‘ निर्वाचित राष्ट्रपति ने कहा है कि वह कोविड-19 महामारी से पार पाने और भविष्य में आने वाले स्वास्थ्य संकटों से बचाव की तैयारी करने,जलवायु परिवर्तन के खतरे से निपटने, वैश्विक अर्थव्यवस्था की पुनर्बहाली के लिए कदम उठाने, देश में तथा विदेशों में लोकतंत्र को मजबूत करने और एक सुरक्षित एवं समृद्ध हिंद- प्रशांत क्षेत्र को बनाए रखने सहित सभी साझा वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मिल कर काम करने के इच्छुक हैं।’’

दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत के बाद जारी बयान के अनुसार बाइडन ने मोदी की बधाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया और ‘‘ दक्षिण एशियाई मूल की पहली उपराष्ट्रपति के साथ मिल कर अमेरिका और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी को प्रगाढ़ करने और उसे विस्तार देने की इच्छा व्यक्त की है।’’

इससे पहले मंगलवार को मोदी ने ट्वीट करके कहा कि , ‘‘अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन से फोन पर बात करके उन्हें बधाई दी। हमने भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई और कोविड-19 महामारी, जलवायु परिवर्तन तथा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग पर साझा प्राथमिकताओं और चुनौतियों पर चर्चा की।’’

प्रधानमंत्री ने अमेरिका की निर्वाचित उप राष्ट्रपति कमला हैरिस को भी बधाई दी।

उन्होंने कहा, ‘‘उनकी सफलता भारतीय अमेरिकी समुदाय के लिए गर्व और प्रेरणा की बात है। यह समुदाय भारत-अमेरिका सबंधों की मजबूती का महत्वपूर्ण स्रोत है।’’

प्रधानमंत्री कार्यालय ने मंगलवार को एक बयान जारी करके कहा कि मोदी ने बाइडन के निर्वाचन के लिए उन्हें बधाई दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा