लाइव न्यूज़ :

सुरक्षा संबंधी मुद्दों से निपटने के लिए पाकिस्तान, अफगानिस्तान के बीच संस्थागत तालमेल जरूरी: राजदूत

By भाषा | Updated: December 24, 2021 20:49 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 24 दिसंबर अफगानिस्तान में पाकिस्तान के राजदूत मंसूर अहमद खान ने पाकिस्तान तथा अफगानिस्तान के बीच संस्थागत समन्वय की वकालत करते हुए संबंधित संस्थानों से किसी संभावित सुरक्षा संबंधी मुद्दे से द्विपक्षीय तरीके से निपटने का आग्रह किया। एक खबर में यह दावा किया गया।

खान ने बृहस्पतिवार को डॉन अखबार से कहा, ‘‘हम अफगानिस्तान की सरकार के साथ पूरी तरह संपर्क में हैं और हम चाहते हैं कि दोनों देश आतंकवाद निरोधक कार्रवाई से संबंधित मुद्दों पर एक दूसरे के साथ स्वतंत्रता से संपर्क करें।’’

जब खान का ध्यान इस्लामी सहयोग संगठन (ओआईसी) के विदेश मंत्रियों की परिषद द्वारा पारित एक प्रस्ताव की ओर खींचा गया तो उन्होंने कहा कि आतंकवाद निरोधक कार्रवाई प्रस्ताव का अहम हिस्सा है। प्रस्ताव में अफगानिस्तान की तालिबान सरकार से मांग की गयी है कि प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी), ईस्ट तुर्किस्तान इस्लामिक मूवमेंट, अल-कायदा और दाएश के खिलाफ कदम उठाये जाएं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम सोचते हैं कि अफगान सरकार दाएश के खिलाफ गंभीरता से कदम उठा रही है।’’

टीटीपी के संदर्भ में खान ने दोहराया कि अफगान सरकार ने आश्वासन दिया था कि किसी समूह को अफगानिस्तान की सरजमीं का इस्तेमाल नहीं करने दिया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘उसी वक्त उन्होंने पाकिस्तान को भी सलाह दी है कि सुलह और बातचीत की दिशा में आगे बढ़ें। बातचीत हुई भी और अब कुछ समस्याएं हैं लेकिन हमें उम्मीद है कि सरकार सावधानी से आगे की दिशा में बढ़ेगी।’’

जब पूछा गया कि क्या पाकिस्तान ने देश में टीटीपी के बढ़ते हमलों के विषय को तालिबान सरकार के साथ उठाया है, इस पर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान विरोधी एजेंडा वाले समूहों ने पाकिस्तान की सीमा के पास पनाहगाह बना ली हैं।

राजदूत ने कहा कि नयी सरकार ने सार्वजनिक रूप से वादा किया था कि वह टीटीपी या अन्य समूहों को पाकिस्तान के खिलाफ गतिविधियां नहीं चलाने देगी। उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद ने समस्या के शांतिपूर्ण समाधान के लिए बातचीत की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तानी सरकार लक्ष्य प्राप्ति के लिहाज से कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब