मियामी के निकट गोलीबारी की घटना में घायल पीड़िता की मौत

By भाषा | Updated: June 4, 2021 20:05 IST2021-06-04T20:05:41+5:302021-06-04T20:05:41+5:30

Injured victim dies in shooting near Miami | मियामी के निकट गोलीबारी की घटना में घायल पीड़िता की मौत

मियामी के निकट गोलीबारी की घटना में घायल पीड़िता की मौत

मियामी (अमेरिका), चार जून (एपी) मियामी के निकट एक सभागार के बाहर गोलीबारी की घटना में घायल एक पीड़िता की मौत हो गई। अब तक इस घटना में तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

साउथ फ्लोरिडा की पुलिस ने गोलीबारी के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए यहां ‘ऑपरेशन समर हीट’ चलाया हुआ है।

मियामी-डाडे पुलिस ने एक विज्ञप्ति में बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर शंकक्यूया पेटरसन (32) की मौत हो गई। वह उन 23 लोगों में से एक थीं, जिन्हें रविवार तड़के एक रैपर के एल्बम रिलीज के मौके पर आयोजित पार्टी के दौरान गोली लगी थी। यह घटना अल मुला बैंक्वेट हॉल में हुई थी। इस घटना में घायल दो पीड़ितों की हालत अब भी नाज़ुक है।

अब तक गोलीबारी के पीछे के उद्देश्य का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने बताया कि इन्होंने इस बात की पुष्टि की है कि इस घटना में कई बंदूकधारी शामिल थे। यह घटना उस समय हुई जब लोग कॉर्टनी पॉल की एल्बम रिलीज पार्टी में शामिल होने के लिए सभागार के भीतर जाने का इंतजार कर रहे थे। पॉल रैप की दुनिया में एबीएमजी स्पिटा के नाम से जाना जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Injured victim dies in shooting near Miami

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे