लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में अधिकृत किये गये कोविड के दूसरे टीके की शुरूआती खेप वितरण केंद्र से हुई रवाना

By भाषा | Updated: December 20, 2020 22:29 IST

Open in App

ऑलिव ब्रांच (अमेरिका) , 20 दिसंबर (एपी) अमेरिका में अधिकृत किए गए कोविड-19 के दूसरे टीके की शुरूआती खेप रविवार को एक वितरण केंद्र से रवाना कर दी गई।

इस टीके को मॉर्डना इंक और राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान द्वारा विकसित किया गया है। बहुप्रतीक्षित टीके की खुराक देने का कार्य सोमवार से शुरू होने की उम्मीद है। तीन दिन पहले ही खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने टीके को आपात स्थिति के तहत उपलब्ध कराने की मंजूरी दी थी।

रविवार को बाद में एक विशेष समिति इस बारे में चर्चा करेगी कि मॉर्डना के टीके की शुरूआती खुराक पाने वाले लोगों की अग्रिम पंक्ति में कौन हैं।

इससे पहले, फाइजर के टीकों की पहली खेप एक हफ्ते पहले भेजी गई थी और अगले दिन से इसके टीके लगाने शुरू कर दिए गए थे, जिसके साथ ही देश का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान आरंभ हुआ था।

अमेरिका में प्रतिदिन औसतन 2,19,000 से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा रहे हैं। देश में अब तक 3,14,000 लोगों की इस संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है।

यह महामारी दुनियाभर में 17 लाख लोगों की जान ले चुकी है।

फाइजर और मॉर्डना के टीके की जो खेप भेजी गई है और अगले कुछ हफ्तों में जो भेजी जाने वाली है, वे सभी स्वास्थ्यकर्मियों और दीर्घकालीन देखभाल केंद्र में रहने वालों के लिए होंगी। टीकाकरण कार्य पर परामर्श समिति की सलाह के आधार पर ऐसा किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल