लाइव न्यूज़ :

अवसंरचना योजना : सीनेट ने विधेयक पर चर्चा के लिए अचानक से कदम उठाया

By भाषा | Updated: July 29, 2021 11:40 IST

Open in App

वाशिंगटन, 29 जुलाई (एपी) सीनेट ने एक हजार अरब डॉलर की राष्ट्रीय अवसंरचना योजना पर कई हफ्तों तक रुक-रुक कर चर्चा करने के बाद अब उसपर गंभीरतापूर्वक विचार करने के लिए अचानक तेज गति से कार्रवाई करते हुए मतदान किया। व्हाइट हाउस और सांसदों के द्विपक्षीय समूह की तरफ से पैकेज के बड़े प्रावधानों पर सहमति बनने के बाद इस विधेयक के पक्ष में मतदान हो सका जो राष्ट्रपति जो बाइडन के एजेंडा का अहम हिस्सा है।

बाइडन ने इस समझौते की व्याख्या इस तरह से की है कि यह दिखाएगा कि अमेरिका “बड़ी चीजें कर सकता है”। उन्होंने कहा कि इसमें लगभग एक सदी में सबसे महत्वपूर्ण दीर्घकालिक निवेश शामिल हैं जो अंतरमहाद्वीपीय रेलमार्ग या अंतरराज्यीय राजमार्ग प्रणाली के निर्माण के बराबर हैं।

बाइडन ने बुधवार रात के मतदान से पहले कहा, ‘‘यह समझौता दुनिया को संकेत देता है कि हमारा लोकतंत्र काम कर सकता है। हम एक बार फिर अमेरिका को बदलेंगे और खुद को भविष्य की तरफ ले जाएंगे।”

कई हफ्तों तक रुक-रुक कर हुई बातचीत के बाद, सीनेट में औपचारिक विचार-विमर्श शुरू करने के पक्ष में पड़े 67 मतों के साथ मिला दुर्लभ द्विदलीय समर्थन अवसंरचना पैकेज में सांसदों की बहुत ज्यादा दिलचस्पी दिखाई है। लेकिन यह साफ नहीं है कि विधेयक को अंतिम रूप से पारित करने में पर्याप्त रिपब्लिकन साथ देंगे या नहीं।

सीनेट के नियमों के मुताबिक विधेयक पर विचार करने और अंतत: उसे पारित करने के लिए बराबर रूप से बंटे हुए 50-50 के चैंबर में 60 मतों की जरूरत होती है जिसका मतलब है कि दोनों दलों से समर्थन हासिल होना चाहिए।

मतदान का परिणाम बाइडन के अत्यंत महत्वकांक्षी 3500 अरब डॉलर के व्यय पैकेज पर अगली चर्चा के लिए मंच तय करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल