लाइव न्यूज़ :

यूरोप में वायरस के अन्य स्वरूप से तेजी से फैल रहा है संक्रमण

By भाषा | Updated: March 6, 2021 20:49 IST

Open in App

मिलान, छह मार्च (एपी) इटली के मिलान के बोलेट शहर में एक नर्सरी स्कूल और उससे सटे प्राथमिक विद्यालय को कोरोना वायरस ने बहुत तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। कुछ ही दिनों में दोनों विद्यालयों में 45 बच्चे और 14 कर्मचारी वायरस से संक्रमित हो गए हैं।

अधिकारियों को संदेह था कि ब्रिटेन में पाया गया कोरोना वायरस का अत्यंत घातक स्वरूप 40 हजार की घनी आबादी वाले इस शहर में लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। अब अनुवांशिकी विशेषज्ञों ने इस बात की पुष्टि कर दी है।

बोलेट के मेयर फ्रांसिस्को वासेलो ने कहा, ''इससे यह पता चलता है कि वायरस शहर में तेजी से फैल रहा है। हमने इसे रोकने के हरसंभव प्रयास किये हैं। हमें उम्मीद थी कि ये प्रयास काम आएंगे, लेकिन अंत में इसने तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले ही लिया। ''

उत्तरी इटली का लोम्बार्डी क्षेत्र कोरोना वायरस के तीनों स्वरूपों के प्रकोप का केन्द्र रहा है। इसके चलते इस क्षेत्र में आने वाले बोलेट शहर को सबसे पहले सील कर दिया गया था।

ब्रिटेन के अलावा दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील में भी कोरोना वायरस के नए स्वरूपों के बारे में पता चला था।

विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि ये अब समूचे यूरोप में संक्रमण को बढ़ा रहे हैं।

संगठन ने बृहस्पतिवार को कहा कि यूरोप में बीते हफ्ते कोविड-19 के 10 लाख मामले सामने आए जो उससे पिछले हफ्ते के मुकाबले 9 प्रतिशत ज्यादा हैं और पिछले छह हफ्तों से मामलों की घटती संख्या के विपरीत भी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब