लाइव न्यूज़ :

संक्रमण, टीकाकरण से कोविड-19 के अलग-अलग स्वरूप से मिलती है ज्यादा सुरक्षा : अध्ययन

By भाषा | Updated: December 9, 2021 18:42 IST

Open in App

लॉस एंजिलिस, नौ दिसंबर टीकाकरण कराने और स्वाभाविक रूप से हुए संक्रमण का संयोजन कोरोना वायरस के विभिन्न स्वरूपों के खिलाफ अधिकतम सुरक्षा प्रदान करता है। एक अध्ययन में यह दावा किया गया है।

शोध पत्रिका ‘एमबायो’ में प्रकाशित अध्ययन इस संभावना को बल देता है कि टीका की बूस्टर खुराक वायरस के कई स्वरूपों को लक्षित करने के लिए एंटीबॉडी की क्षमता में सुधार करने में समान रूप से प्रभावी हो सकती है।

अमेरिका में यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया लॉस एंजिलिस (यूसीएलए) विश्वविद्यालय में प्रोफेसर ओटो यांग ने कहा, ‘‘हमारे अध्ययन का मुख्य संदेश यह है कि जिस व्यक्ति को कोविड हुआ है और फिर उसे टीका लगाया जाता है तो उसमें न केवल एंटीबॉडी की मात्रा में वृद्धि होती है बल्कि एंटीबॉडी की गुणवत्ता में भी सुधार होती है। यह संयोजन विभिन्न स्वरूप के खिलाफ एंटीबॉडी की कार्य करने की क्षमता को भी बढ़ाता है।’’

अध्ययन के वरिष्ठ लेखक यांग ने कहा, ‘‘इससे पता चलता है कि अगर किसी को कोविड को टीका लगाया गया था तो स्पाइक प्रोटीन के बार-बार संपर्क में आने से प्रतिरक्षा प्रणाली में एंटीबॉडी में सुधार जारी रहता है।’’

स्पाइक प्रोटीन वायरस का वह हिस्सा है जो इसे कोशिकाओं में प्रवेश करने और संक्रमित करने में मदद करता है। शोधकर्ताओं ने कहा कि यह अभी तक ज्ञात नहीं है कि क्या वही लाभ उन लोगों को होंगे जिन्होंने टीके की सभी खुराक ली है, लेकिन कोरोना वायरस से कभी संक्रमित नहीं हुए।

अध्ययन में शोधकर्ताओं ने कभी संक्रमित नहीं हुए लेकिन टीकाकरण करा चुके 15 लोगों में रक्त एंटीबॉडी की तुलना उन 10 लोगों से की जो हाल में संक्रमित हुए लेकिन अभी तक टीके की खुराक नहीं ली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना