लाइव न्यूज़ :

भारत में 2020 में शिशु एवं मातृ मृत्यु दर बढ़ने का अनुमान : संरा

By भाषा | Updated: March 18, 2021 12:27 IST

Open in App

(योशिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, 18 मार्च भारत में कोविड-19 वैश्विक महामारी से स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़े असर के कारण 2020 में दक्षिण एशिया में पांच साल से कम उम्र के बच्चों और साथ ही जच्चा की मौत के सबसे अधिक मामले सामने आने का अनुमान है।

संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत सितंबर 2021 तक कोविड-19 की जांच और स्वास्थ्य देखभाल के प्रयोग पर 10 अरब डॉलर के करीब खर्च कर सकता है जो इस क्षेत्र में खर्च होने वाली रकम का सबसे बड़ा हिस्सा है।

यूनीसेफ, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या निधि की रिपोर्ट ‘दक्षिण एशिया में कोविड-19 वैश्विक महामारी और निपटने के तरीकों के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष असर’ में कहा गया है कि फरवरी 2021 तक दक्षिण एशिया में कोविड-19 के 1.2 करोड़ से अधिक मामले आए जिनमें से एक करोड़ नौ लाख से अधिक मामले भारत में सामने आए।

यह रिपोर्ट दक्षिण एशिया के छह सबसे अधिक आबादी वाले देशों अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भारत, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका पर केंद्रित है और इसमें इस महामारी का इन देशों में शिशु एवं मातृ स्वास्थ्य, आर्थिक नौकरियों और शिक्षा पर पड़े असर का आकलन दिया गया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि अक्टूबर 2020 और सितंबर 2021 के बीच सबसे अधिक मौतें भाारत में होने की आशंका है।

इसमें कहा गया है, ‘‘अस्पताल और आईसीयू में भर्ती होने वाले मरीजों की सर्वाधिक संख्या भी भारत में रहने का अनुमान है। फरवरी 2021 में यह संख्या सर्वाधिक रह सकती है।’’

रिपोर्ट के अनुसार कोविड-19 के कारण यौन, प्रजनन, मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में बाधा के कारण मातृ एवं शिशु मृत्यु दर पर काफी असर पड़ने का अनुमान है।

इन छह दक्षिण एशियाई देशों में पिछले साल के मुकाबले 2020 में पांच साल तथा इससे कम आयु के बच्चों में मौत का आंकड़ा 2,28,641 तक पहुंचने का अनुमान है। इनमें सबसे अधिक मौतें भारत (15 प्रतिशत) और पाकिस्तान (14 प्रतिशत) में होने की आशंका है।

इस क्षेत्र में मृत बच्चे को जन्म देने की संख्या बढ़ने का अनुमान भी है।

महामारी के कारण 2020 में मातृत्व मृत्यु दर भी बढ़ने का अनुमान है। इनमें सबसे अधिक मौतें भारत (7,750) और पाकिस्तान (2,069) में होने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें