लाइव न्यूज़ :

इंग्लैंड आने वाले यात्रियों के लिए सस्ता कोविड-19 परीक्षण

By भाषा | Updated: October 24, 2021 18:39 IST

Open in App

अदिति खन्ना

लंदन, 24 अक्टूबर इंग्लैण्ड की यात्रा प्रतिबंध सूची से अलग रखे गये देशों के वैसे यात्री अब यहां आने के लिए अत्यधिक महंगे पोलीमरेज चेन रिएक्शन (पीसीआर) परीक्षण के बजाय कोविड-19 के लेटरल फ्लो टेस्ट (एलएफटी) का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिन्हें टीके की पूरी खुराक दी जा चुकी है। नया नियम रविवार से प्रभावी हो गया, जो देश के पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देगा।

ब्रिटेन के अन्य हिस्सों - वेल्स, स्कॉटलैंड और उत्तरी आयरलैंड - में भी आने वाले हफ्तों में टीका लगवा चुके यात्रियों के लिए इसी तरह के एलएफटी नियम लागू किये जाने की उम्मीद है।

सरकार ने कहा है कि भारत सहित 100 से अधिक देशों में टीका लगवा चुके यात्रियों को भी इंग्लैंड में पूरी तरह से टीका लगाए गए निवासियों के समान माना जाएगा।

इसका मतलब यह है कि प्रतिबंधित सूची से बाहर के देशों से इंग्लैंड पहुंचने वाले यात्री दूसरे दिन या उससे पहले ही पीसीआर के बजाय एलएफटी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि आज से इंग्लैंड आने वाले पात्र यात्री, जिन्होंने कोविड-रोधी टीके लगवा लिये हैं, वे सस्ते एलएफटी का लाभ उठा सकते हैं। इस परीक्षण में जल्दी परिणाम प्राप्त होता है।’’

उन्होंने कहा, “इस फैसले से यात्रा उद्योग को मजबूती मिलेगी और जनता छुट्टियों का आनंद लेने यहां पहुंच सकती है। यह हमारे अविश्वसनीय टीकाकरण कार्यक्रम के कारण संभव हो सका है।’’

ब्रिटेन के परिवहन मंत्री ग्रांट शाप्स ने कहा, “आगमन के बाद के परीक्षणों के नियमों में बदलाव से यात्रियों को अधिक विकल्प और बहुत ही कम समय में तेज परिणाम मिलेंगे। टीकाकरण कार्यक्रम की सफलता का ही परिणाम है कि इससे हम उद्योग और उपभोक्ताओं को बढ़ावा दे सकते हैं।’’

जिन यात्रियों ने यात्रा के लिए पहले ही पीसीआर करा लिया है उन्हें दूसरे टेस्ट से गुजरने की आवश्यकता नहीं होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा