लाइव न्यूज़ :

नेपाल में पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया ‘इंद्रजात्रा’ त्योहार

By भाषा | Updated: September 19, 2021 22:30 IST

Open in App

काठमांडू, 19 सितंबर कोविड-19 की स्थिति में कुछ सुधार के बीच सदियों पुराना हिंदू त्योहार ‘इंद्रजात्रा’ रविवार को नेपाल में पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया।

भाद्र शुक्ल द्वादशी (शनिवार) को आठ दिवसीय उत्सव शुरू हुआ। यह 10वीं शताब्दी के राजा गुणकम देव के शासन के समय से प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। पिछले साल कोविड-19 महामारी के कारण त्योहार रद्द कर दिया गया था।

काठमांडू में बसंतपुर दरबार स्क्वायर पर रविवार को उत्सव के दूसरे दिन, रंगीन पोशाकों में हजारों श्रद्धालु नजर आए। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। देवी महाकाली और लखी की पूजा में भारी भीड़ उमड़ी।

राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी और प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा को बसंतपुर दरबार स्क्वायर और शाही महल, हनुमानधोका में अनुष्ठान में भाग लेते देखा गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी