लाइव न्यूज़ :

न्यूयार्क सिटी में इनडोर डाइनिंग, फिटनेस और मनोरंजन सुविधाओं के लिए टीका लगवाना जरूरी

By भाषा | Updated: August 3, 2021 22:21 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

न्यूयार्क, तीन अगस्त कोविड-19 के डेल्टा स्वरूप के मामले तेजी से बढ़ने के बीच न्यूयार्क सिटी ने मंगलवार को ऐलान किया कि अमेरिका में महामारी से निपटने की अपनी तरह की प्रथम कोशिश के तहत यहां कर्मचारियों और ग्राहकों को ‘‘इंडोर डाइनिंग, फिटनेस’’ और मनोरंजन सुविधाओं के लिए टीकाकरण कराने की जरूरत होगी।

न्यूयार्क सिटी के मेयर बिल डे बलासियो ने नयी नीति की घोषणा की। इसे आने वाले हफ्तों में लागू किया जाएगा।

न्यूयार्क सिटी, कारोबारी समुदाय के साथ इस पर विचार विमर्श कर रहा है और जानकारी प्राप्त कर रहा है। नीति के अंतिम ब्योरे की घोषणा करीब दो हफ्ते बाद की जाएगी।

मेयर ने कहा कि ‘की टू न्यूयार्क पास’ देश में अपनी तरह की अनूठी पहल होगी, जिसके तहत इनडोर डाइनिंग, इनडोर फिटनेस और मनोरंजन सुविधाओं के लिए कर्मचारियों तथा ग्राहकों द्वारा टीके की कम से एक खुराक लिए होने की जरूरत होगी।

उन्होंने कहा कि ‘की टू न्यूयार्क सिटी’ का मतलब है कि टीका लगवा चुके लोग शहर में उपलब्ध हर तरह की सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।

न्यूयार्क वासियों को कोविड-19 टीका लगवाने के लिए प्रोत्साहित करने को लेकर नगर निकाय ने हाल ही में घोषणा की थी कि उसके टीका केंद्रों पर टीकाकरण कराने वालों को 100 डॉलर मिलेगा और अब तक 11,000 से अधिक नगर वासियों ने यह प्रोत्साहन राशि पाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला