लाइव न्यूज़ :

इंडोनेशिया में आए भूकंप में मरने वालों की संख्या 56 हुई

By भाषा | Updated: January 17, 2021 09:34 IST

Open in App

ममूजू (इंडोनेशिया), 17 जनवरी (एपी) इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप के बाद रविवार को बचावकर्ताओं को घरों और इमारतों के मलबों से और लोगों के शव मिले जिसके बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 56 हो गई। हालांकि इस बीच सेना के इंजीनियरों ने क्षतिग्रस्त सड़कों को खोल दिया जिससे राहत सामग्री तक पहुंच संभव हो पाई।

राष्ट्रीय आपदा मोचन एजेंसी के प्रवक्ता रादित्य जाति ने कहा कि बृहस्पतिवार मध्यरात्रि आए भूकंप से सबसे ज्यादा प्रभावित ममूजू शहर और सुलावेसी द्वीप पर माजेने में और भी भारी उपकरणों को पहुंचाया गया।

बिजली आपूर्ति तथा फोन संचार सुविधाएं भी धीरे-धीरे बहाल हो रही हैं।

जाति ने बताया कि भूकंप के कारण हजारों लोग बेघर हो गए तथा 800 से अधिक लोग घायल हैं। उन्होंने बताया कि घायलों में से आधे लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। ममूजू में 47 लोगों की तथा माजेने में नौ लोगों की मौत हुई है।

जाति ने बताया कि माजेने में कम से कम 415 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं और करीब पंद्रह हजार लोगों को आश्रय स्थलों में भेजा गया है।

आपदा मोचन एजेंसी की ओर से बताया गया कि भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हुआ ममूजू और माजेने को जोड़ने वाला मार्ग सेना के इंजीनियरों ने साफ कर दिया है। क्षतिग्रस्त पुल को भी उन्होंने ठीक कर दिया है।

इससे पहले 2018 में पालू शहर में 7.5 तीव्रता का भूकंप और उसके बाद सुनामी आई थी। तब चार हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक