लाइव न्यूज़ :

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने ज्वालामुखी विस्फोट से तबाह हुए इलाकों का दौरा किया

By भाषा | Updated: December 7, 2021 20:36 IST

Open in App

लुमाजांग (इंडोनेशिया), सात दिसंबर (एपी) इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने ज्वालामुखी विस्फोट से तबाह हुए इलाकों का मंगलवार को दौरा किया और वहां शीघ्रता से पुनर्निर्माण कार्य किये जाने का वादा किया।

माउंट सेमेरू पर स्थित ज्वालामुखी में शनिवार को अचानक विस्फोट होने के बाद पूर्वी जावा प्रांत में कम से कम 34 लोगों की मौत हो गई और हजारों लोग बेघर हो गये।

राष्ट्रपति जोको विदोदो ने पूर्वी जावा प्रांत के लुमाजांग जिले का दौरा किया और लोगों से कहा कि राहत सामग्री जरूरतमंदों तक पहुंचाई जा रही है।

फुटबॉल के एक मैदान में लगाये गये शिविरों में लोगों से मिलने के बाद राष्ट्रपति ने लुमाजांग को अन्य शहरों से जोड़ने वाले मुख्य पुल सहित अन्य बुनियादी ढांचो का पुनर्निमाण करने तथा जोखिम वाले क्षेत्रों से और 2,000 मकानों को हटाने का वादा किया।

राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण एजेंसी के प्रवक्ता अब्दुल मुहारी ने बताया कि घटना के बाद 56 लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से ज्यादातर झुलस गये थे। उन्होंने बताया कि बचावकर्मी अब भी 17 ग्रामीणों की तलाश कर रहे हैं, जो विस्फोट के बाद से लापता हैं । करीब 3,000 मकान और 38 स्कूल भवन क्षतिग्रस्त हो गये।

इंडोनेशियाई रेड क्रॉस में सेमेरू आपात प्रतिक्रिया के लिए क्षेत्र समन्वयक एंडरिस आर. पुत्रो ने कहा कि मृतकों और लापता लोगों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि काफी बड़ा क्षेत्र पर्वतीय और दुर्गम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा