इंडोनेशियाई नौसेना के जहाज ने रोहिंग्या शरणार्थियों की नाव को बंदरगाह की तरफ लाना शुरू किया

By भाषा | Updated: December 30, 2021 14:47 IST2021-12-30T14:47:37+5:302021-12-30T14:47:37+5:30

Indonesian Navy ship begins to ferry Rohingya refugees to port | इंडोनेशियाई नौसेना के जहाज ने रोहिंग्या शरणार्थियों की नाव को बंदरगाह की तरफ लाना शुरू किया

इंडोनेशियाई नौसेना के जहाज ने रोहिंग्या शरणार्थियों की नाव को बंदरगाह की तरफ लाना शुरू किया

लोकसुमावे (इंडोनेशिया), 30 दिसंबर (एपी) इंडोनेशियाई नौसेना के एक जहाज ने बृहस्पतिवार को 120 रोहिंग्या मुस्लिमों को ले जा रही एक नाव को खींचकर बंदरगाह पर लाना शुरू किया। यह नाव कई दिनों से देश के उत्तरी प्रांत आचे में फंसी हुई थी।

शरणार्थियों की नाव से कथित तौर पर रिसाव हो रहा था और इसका इंजन क्षतिग्रस्त हो गया था। इस पर सवार यात्रियों में से ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं।

इंडोनेशिया की सरकार ने बुधवार को कहा था कि नाव की खराब हालत के मद्देनजर वह इसे अपने बंदरगाह पर आने की अनुमति देंगे। इसके बाद से यात्रियों को सुरक्षित लाने के प्रयास किये जा रहे हैं।

नौसेना के पश्चिमी बेड़े कमान के प्रवक्ता कर्नल ला ओड एम. होलीब ने बतायाा कि आचे प्रांत के एक जिले से बृहस्पतिवार तड़के नौसेना के एक जहाज ने क्षतिग्रस्त नाव को क्रुएंग गेउकेह की तरफ खींचना शुरू किया। ऊंची लहरों और खराब मौसम की वजह से बचाव अभियान में बाधा आ रही है और नौसना का जहाज 5.7 प्रति मील की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है लेकिन यह बृहस्पतिवार को बाद में ही बंदरगाह पर पहुंच पाएगा।

उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आज मौसम स्थिति में सुधार होगा और वे यात्रियों को सुरक्षित बचा पाएंगे। उन्होंने कहा कि इस नाव को सबसे पहले स्थानीय मछुआरों ने रविवार को देखा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Indonesian Navy ship begins to ferry Rohingya refugees to port

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे