लाइव न्यूज़ :

दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान के ‘ब्लैक बॉक्स’ की तलाश में लगे हैं इंडोनेशिया के गोताखोर

By भाषा | Updated: January 11, 2021 17:55 IST

Open in App

जकार्ता, 11 जनवरी (एपी) इंडोनेशिया की नौसेना के गोताखोरों ने सोमवार को जावा में समुद्रतल में ‘श्रीविजय एयरलाइंस’ के दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान के ‘ब्लैक बॉक्स’ की तलाश की।

शनिवार को जकार्ता से उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद विमान बोइंग 737-500 लापता हो गया था। उसमें 62 यात्री सवार थे। अब तक की तलाश में विमान के कुछ हिस्से और मृत लोग मिले हैं । किसी के बचे होने का कोई संकेत नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि जकार्ता तट के उत्तर में लांकांग और लाकी द्वीपों के बीच कहीं विमान के ‘ब्लैक बॉक्स’ के सिग्नल मिले हैं।

उन्होंने बताया कि उस स्थान का पता लगा लिया है, जहां पर विमान का ब्लैक बॉक्स (कॉकपिट का डाटा एवं ध्वनि रिकॉर्डर) गिरा है।

‘कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डर’ में पायलटों के बीच हुई बात और ‘डेटा रिकॉर्डर’ में इलेक्ट्रॉनिक जानकारी जैसे, एयरस्पीड, ऊंचाई आदि दर्ज होते हैं।

अधिकारियों ने बताया कि जिस जगह से ब्लैक बॉक्स से आवाज आ रही है उसे निर्धारित किया गया है। विमान जब पानी में गिरा था तब उसके पिछले हिस्से से ब्लैकबॉक्स अलग हो गया थस।

रविवार से एक दर्जन से अधिक हेलीकॉप्टर, नौसेना की 53 जहाज, 20 नौकाएं, 2600 बचाव कर्मी तलाशी अभियान में लगे हैं। उन्हें 23 मीटर की गहराई पर विमान के हिस्से मिले हैं।

राष्ट्रीय खोच एवं बचाव एजेंसी के प्रमुख बागुस पुरुहितो ने बताया कि उच प्रौद्योगिकी वाले उपकरणों से लैस गोताकारी समुद्रतल से 20 मीटर नीचे लक्ष्य को ढूढने में जुटे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा