लाइव न्यूज़ :

इंडोनेशियाई सेना ने कहा, पनडुब्बी 53 सवारों के साथ लापता

By भाषा | Updated: April 21, 2021 21:22 IST

Open in App

जकार्ता, 21 अप्रैल (एपी) सेना ने बुधवार को बताया कि बाली द्वीप के करीब एक पनडुब्बी लापता हो गई है जिसमें 53 लोग सवार थे और इंडोनेशियाई नौसेना तलाशी अभियान में जुटी है।

सेना प्रमुख हादी जाहजंतो ने कहा कि केआरआई नानग्गला 402 बुधवार को एक प्रशिक्षण अभियान में हिस्सा ले रही थी जब वह लापता हो गई।

उन्होंने कहा कि माना जा रहा है पनडुब्बी बाली के उत्तर में करीब 95 किलोमीटर दूर पानी में गायब हुई।

जाहजंतो ने कहा कि नौसेना ने इलाके में जलराशिक सर्वेक्षण जहाज समेत कई जहाजों को पनडुब्बी की तलाश में तैनात किया है, इसके अलावा सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया से भी मदद मांगी गई है जिनके पास पनडुब्बी सहायता पोत हैं।

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट में कहा गया कि नौसेना का मानना है कि पनडुब्बी समुद्र तल में 700 मीटर की गहराई में डूब गई है। अभी इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि पनडुब्बी क्यों लापता हुई।

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि पनडुब्बी को गोता लगाने की मंजूरी दी गई थी और इसके बाद से उससे संपर्क नहीं हो पाया। उसने कहा कि एक हेलीकॉप्टर ने बाद में उस जगह तेल बिखरा पाया जहां पनडुब्बी को समुद्र में गोता लगाना शुरू करना था।

इसमें कहा गया कि पनडुब्बी में चालक दल के 49 सदस्य, उसके कमांडर और तीन गनर्स थे।

जर्मनी में निर्मित यह पनडुब्बी 1981 से इंडोनेशिया में सेवा में है। बृहस्पतिवार को होने वाले प्रक्षेपास्त्र दागने के एक अभ्यास के लिये आज तैयारी कर रही थी। इस अभ्यास में सेना प्रमुख व अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारी शामिल होने वाले थे।

इंडोनेशियाई नौसेना के बेड़े में अभी पांच पनडुब्बी हैं और उसकी 2024 तक इनकी संख्या बढ़ाकर आठ करने की योजना है।

करीब 17000 द्वीपों के साथ इंडोनेशिया दुनिया का सबसे बड़ा द्वीपसमूह देश है और हाल के वर्षों में उसे कई समुद्री चुनौतियों का सामना करना पड़ा जिनमें नातुना द्वीप के निकट कई चीनी पोतों से जुड़ी घटनाएं भी शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला