लाइव न्यूज़ :

भारत के बाद अब इस एशियाई देश में बढ़ रहा कोरोना वायरस का कहर, रोज मिल रहे 40 हजार मामले

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 14, 2021 14:54 IST

इंडोनेशिया में कोरोना वायरस महामारी ने विकराल रूप धारण कर लिया है। तेजी से फैल रहे डेल्‍टा वेरिएंट का इंडोनेशिया में कहर देखने को मिल रहा है। भारत को पछाड़ इंडोनेशिया एशिया में कोरोना का नया गढ़ बनता नजर आ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देइंडोनेशिया में कोरोना के डेल्टा वेरिएंट के कारण तेजी से बढ़ रहे मामलेपिछले 2 दिनों से इस एशियाई द्वीप में रोजाना 40,000 से ज्यादा केस आ रहे हैंइंडोनेशिया में पिछले सात दिनों में कोरोना से होने वाली मौत की औसत दर भी 907 बनी हुई है

एशिया महाद्वीप में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले अब इंडोनेशिया में मिल रहे है। इससे पहले भारत में रोजाना मिल रहे कोरोना संक्रमण के आंकड़े सबसे ज्यादा थे। दुनियाभर में तेजी से फैलने वाले कोरोना के डेल्टा वेरिएंट के कारण इंडोनेशिया में केस तेजी से बढ़ रहे हैं।

पिछले 2 दिनों से इस एशियाई द्वीप में रोजाना 40,000 से ज्यादा केसेज रिकॉर्ड किए गए । सरकारी सूत्रों के मुताबिक डेल्टा वेरिएंट तेजी से मुख्य द्वीप,जावा के अलावा बाकी द्वीपो में भी फैल रहा है जिससे अस्पताल में बेड और ऑक्सीजन ख़त्म होने की आशंका लगातार बनी हुई हैं। इंडोनेशिया में पिछले सात दिनों में कोरोना से होने वाली मौत की औसत दर 907 बनी हुई है जबकि एक महीने पहले यही आंकड़ा 181 हुआ करता था।

WHO ने इंडोनेशिया में बढ़ रहे कोरोना मामलों पर जताई चिंता

इंडोनेशिया में दोबारा तेजी से फैल रहे वायरस पर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चिंता जताई है। WHO महानिदेशक ट्रेडोस अदनोम घेबियस ने गरीब देशों को वैक्सीन की समय पर उपलब्धता न होने को "विनाशकारी नैतिक विफलता" करार दिया है।

WHO के अनुसार सही समय पर वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने पर कोरोना के नए वेरिएंट का खतरा बढ़ जाता है इसलिए गरीब देशों में नियमित टीकाकरण जरूरी है। इंडोनेशिया ने अब तक मात्र 10% आबादी का ही टीकाकरण किया है जबकि भारत में यह आंकड़ा 14% है।

विकसित देशों में यह आंकड़ा काफी बेहतर है अमेरिका ने अपनी आधे से ज्यादा यानि 52% जनसंख्या को और यूरोपियन यूनियन ने 46% आबादी का टीकाकरण पूरा कर दिया है। दुनियाभर में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 40 लाख के पार जा चुका है इसकी एक मुख्य वजह गरीब देशों में कोरोना रोकथाम के लिए किए जा रहे धीमे प्रयास हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसभारतइंडोनेशिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा