लाइव न्यूज़ :

इंडोनेशिया ने ईरान के टैंकर को चार महीने बाद छोड़ा

By भाषा | Updated: May 29, 2021 18:09 IST

Open in App

जकार्ता, 29 मई (एपी) इंडोनेशिया के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि देश की जल सीमा में अवैध रूप से तेल का अंतरण करने के लिए जब्त किए गए ईरान के टैंकर एमटी हॉर्स और पनामा के टैंकर एमटी फ्रीया को चार महीने बाद छोड़ दिया गया।

इंडोनेशिया समुद्री सुरक्षा एजेंसी के प्रवक्ता विष्णु प्रमंदिता ने बताया कि दोनों जहाजों को शुक्रवार को छोड़ा गया और नियमों का पालन नहीं करने के लिए मंगलवार को एक वर्ष की सजा दिए जाने के बावजूद उन्हें रिहा कर दिया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें सशर्त छोड़ा गया है। उन्हें जेल में रहने की जरूरत नहीं है लेकिन वे अगले दो वर्षों तक यही उल्लंघन नहीं कर सकते हैं।’’

प्रमंदिता ने बताया कि बातम प्रायद्वीप के फैसले के मुताबिक एमटी फ्रीया पर समुद्र में तेल बहाने के लिए दो अरब रुपिया (करीब 1,40,000 डॉलर) का जुर्माना भी किया गया है।

ईरान के सरकारी टेलीविजन और पेट्रोलियम मंत्रालय के शाना संवाद समिति ने बताया कि एमटी हॉर्स ने फिर से अपना मिशन शुरू कर दिया है और इसे पूरा करने के बाद वह लौटेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल