इंडोनेशिया कोविड-19 आपदा के कगार पर :रेड कॉस

By भाषा | Updated: June 29, 2021 23:50 IST2021-06-29T23:50:37+5:302021-06-29T23:50:37+5:30

Indonesia on the verge of Kovid-19 disaster: Red Corps | इंडोनेशिया कोविड-19 आपदा के कगार पर :रेड कॉस

इंडोनेशिया कोविड-19 आपदा के कगार पर :रेड कॉस

जकार्ता , 29 जून (एपी) रेड क्रॉस ने कहा है कि इंडोनेशिया को फौरन ही अधिक मेडिकल सहायता, जांच और टीकारकण की जरूरत है क्योंकि संक्रमण की संख्या ने इसे कोविड-19 आपदा की कगार पर पहुंचा दिया है।

अंतरराष्ट्रीय संस्था ने कहा कि जकार्ता के बाहर बोगोर में इसके कोविड अस्पताल में बिस्तरों की संख्या से अधिक मरीज भर्ती हैं तथा और अधिक मरीजों के लिए आपात तंबू लगाये गये हैं। राजधानी के आसपास अन्य अस्पतालों में भी यही दृश्य हैं।

गौरतलब है कि सोमवार को इंडोनेशिया में संक्रमण के 26,600 नये मामले सामने आए तथा 400 से अधिक लोगों की मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Indonesia on the verge of Kovid-19 disaster: Red Corps

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे