लाइव न्यूज़ :

इंडोनेशिया, मलेशिया के नेताओं ने म्यांमा से हिंसा को खत्म करने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: November 10, 2021 20:23 IST

Open in App

जकार्ता, 10 नवंबर (एपी) मलेशिया और इंडोनेशिया के नेताओं ने बुधवार को सेना शासित म्यांमा से अपने आंतरिक संघर्ष को हल करने और उससे मलेशिया आने वाले रोहिंग्या शरणार्थियों को रोकने में मदद करने का आग्रह किया।

मलेशिया के प्रधानमंत्री इस्माइल साब्री याकूब इंडोनेशिया की आधिकारिक यात्रा पर हैं। उन्होंने एक फरवरी को सेना द्वारा किए गए तख्तापलट के बाद म्यांमा में ‘आपातकालीन स्थिति’ पर चिंता व्यक्त की है। इस वजह से और अल्पसंख्यक मुस्लिम रोहिंग्या देश छोड़ रहे हैं। हाल के सालों में दो लाख से ज्यादा रोहिंग्या को मलेशिया में बसाया गया है।

याकूब ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के साथ जकार्ता में बैठक के बाद कहा कि अगर रोहिंग्या म्यांमा में ही शांतिपूर्ण तरीके से रह सकें तो यह निश्चित रूप से म्यांमा छोड़कर मलेशिया जाने वाले रोहिंग्या की संख्या को कम करेगा।

गौरतलब है कि एक विद्रोही समूह के हमले के बाद सेना द्वारा चलाए गए सफाई अभियान के बाद से अगस्त 2017 से सात लाख से ज्यादा रोहिंग्या म्यांमा से भागे गए हैं। सुरक्षा बलों पर बड़े स्तर पर बलात्कार करने, हत्याएं करने और हजारों घरों को जलाने का आरोप लगा है। ज्यादातर रोहिंग्या भागकर पड़ोसी बांग्लादेश गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल