कोविड-19 के नोवावैक्स टीके को हरी झंडी देने वाला इंडोनेशिया पहला देश

By भाषा | Updated: November 1, 2021 18:41 IST2021-11-01T18:41:17+5:302021-11-01T18:41:17+5:30

Indonesia first country to approve Novavax vaccine for Kovid-19 | कोविड-19 के नोवावैक्स टीके को हरी झंडी देने वाला इंडोनेशिया पहला देश

कोविड-19 के नोवावैक्स टीके को हरी झंडी देने वाला इंडोनेशिया पहला देश

जकार्ता, एक नवंबर (एपी) जैव प्रौद्योगिकी कंपनी नोवावैक्स ने सोमवार को कहा कि उसके कोविड-19 रोधी टीके को आपातकालीन उपयोग की मंजूरी देने वाला इंडोनेशिया विश्व का पहला देश हो गया है।

नोवावैक्स ने अपने टीके में वर्तमान में उपयोग में लाये जा रहे टीकों से अलग प्रौद्योगिकी अपनाई है।

उसके टीके को अत्यधिक कम तापमान की जरूरत नहीं होगी, जिससे दुनिया के गरीब देशों में इसकी आपूर्ति को बढ़ावा मिलेगा।

नोवावैक्स ने कहा कि उसने ब्रिटेन, यूरोपीय संघ के देशों, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, भारत और फिलीपीन में अपने टीके के आपातकालीन उपयोग की अनुमति देने के लिए आवेदन कर रखा है।

यह टीका दो खुराक वाला है। इसे कोरोना वायरस के आवरण, स्पाइक प्रोटीन की प्रयोगशाला में निर्मित प्रतिकृतियों से बनाया गया है। यह फाइजर और मॉडर्ना जैसे एम-आरएनए टीकों से बहुत अलग है, जो शरीर को अपनी खुद की स्पाइक प्रोटीन बनाने के लिए आनुवंशिक निर्देश देते हैं।

इंडोनेशियाई महामारीविद डिकी बडीमैन ने कहा कि टीके के आपातकालीन उपयोग की अनुमति इंडोनेशिया के कोविड-19 टीकाकरण अभियान के लिए एक अहम उपलब्धि है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस टीके का परिवहन, भंडारण और वितरण इंडोनेशिया जैसे देश के लिए काफी आसान होगा, जहां कई द्वीप हैं।’’

इंडोनेशिया में महामारी से अब तक 1,43,000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Indonesia first country to approve Novavax vaccine for Kovid-19

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे