इंडोनेशिया ने काबुल से 26 नागरिकों को निकाला
By भाषा | Updated: August 20, 2021 15:55 IST2021-08-20T15:55:20+5:302021-08-20T15:55:20+5:30

इंडोनेशिया ने काबुल से 26 नागरिकों को निकाला
जकार्ता, 20 अगस्त (एपी) इंडोनेशिया ने जकार्ता के लिए एक विशेष सैन्य उड़ान से काबुल से पांच राजनयिकों सहित अपने 26 नागरिकों को निकाला है।इंडोनेशिया के विदेश मंत्री रेतनो मारसुदी ने एक ट्वीट में कहा कि शुक्रवार की उड़ान बाद में दिन में पहुंचेगी। इस उड़ान में फिलीपीन के पांच नागरिक और दो अफगान भी सवार हैं। इन अफगान नागरिकों में एक इंडोनेशियाई नागरिक का जीवनसाथी और इंडोनेशियाई दूतावास का एक स्थानीय कर्मचारी शामिल है।मारसुदी ने कहा, ‘‘इस अभियान को अंजाम देने वाला इंडोनेशियाई सैन्य विमान अब इस्लामाबाद में है और जल्द ही इंडोनेशिया के लिए रवाना होगा।’’मंत्रालय के प्रवक्ता, तेउकु फैज़ास्याह ने कहा कि तालिबान के राजधानी काबुल पर नियंत्रण करने और राष्ट्रपति अशरफ गनी के देश से निकल जाने के बाद इस उड़ान की योजना बनाई गई थी।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।