विश्व के तीसरे बड़े लोकतंत्र इंडोनेशिया में फिर से राष्ट्रपति चुने गए जोको विडोडो

By भाषा | Updated: May 21, 2019 13:02 IST2019-05-21T13:02:35+5:302019-05-21T13:02:35+5:30

आयोग ने बताया कि विडोडो (57) और उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मारूफ आमीन ने क्रमश: सुबियांतो एवं सांडियागा यूनो के खिलाफ 55.5 प्रतिशत से लेकर 44.5 प्रतिशत तक के अंतर से जीत हासिल की।

Indonesia election: Joko Widodo re-elected as president. | विश्व के तीसरे बड़े लोकतंत्र इंडोनेशिया में फिर से राष्ट्रपति चुने गए जोको विडोडो

‘इंडोनेशियन डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ स्ट्रगल’ के सदस्य विडोडो ने अपने प्रतिद्वंद्वी एवं सेवानिवृत्त जनरल प्राबोवो सुबियांतो को हराया।

Highlightsआयोग ने बताया कि ‘इंडोनेशियन डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ स्ट्रगल’ के सदस्य विडोडो ने अपने प्रतिद्वंद्वी एवं सेवानिवृत्त जनरल प्राबोवो सुबियांतो को हराया। सुबियांतो (67) ने मतदान में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए विडोडो की जीत को चुनौती देने का संकल्प लिया था और चेताया था कि इससे इंडोनेशिया में विरोध प्रदर्शन शुरू हो सकता है। 

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो को विश्व के इस तीसरे बड़े लोकतंत्र का फिर से राष्ट्रपति चुना गया है। निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

आयोग ने बताया कि ‘इंडोनेशियन डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ स्ट्रगल’ के सदस्य विडोडो ने अपने प्रतिद्वंद्वी एवं सेवानिवृत्त जनरल प्राबोवो सुबियांतो को हराया। आयोग द्वारा 17 अप्रैल को हुए चुनावों की घोषणा बुधवार को किए जाने की संभावना थी, लेकिन अशांति और सड़कों पर प्रदर्शन के भय से परिणाम पहले की घोषित कर दिए गए।

आयोग ने बताया कि विडोडो (57) और उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मारूफ आमीन ने क्रमश: सुबियांतो एवं सांडियागा यूनो के खिलाफ 55.5 प्रतिशत से लेकर 44.5 प्रतिशत तक के अंतर से जीत हासिल की।

अनधिकृत आंकड़ों के अनुसार विडोडो की जीत का पूर्वानुमान जताया गया था, लेकिन सुबियांतो (67) ने मतदान में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए विडोडो की जीत को चुनौती देने का संकल्प लिया था और चेताया था कि इससे इंडोनेशिया में विरोध प्रदर्शन शुरू हो सकता है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोको विडोडो को लगातार दूसरी बार इंडोनेशिया का राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर मंगलवार को बधाई देते हुए कहा कि वह द्विपक्षीय साझेदारी को और गहरा करने के उद्देश्य से उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं।

विडोडो दुनिया के तीसरे सबसे बड़े लोकतंत्र इंडोनेशिया के फिर से राष्ट्रपति निर्वाचित हुए हैं। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘आपके दोबारा निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई ! दो बड़े लोकतंत्रों के रूप में, हमें लोकतंत्र की सफलता पर सामूहिक गर्व है। हम आपकी और आपके करिश्माई नेतृत्व के तहत इंडोनेशिया के लोगों की सफलता की कामना करते हैं।’’


मोदी ने यह ट्वीट विडोडो को टैग किया है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच राजनयिक रिश्तों के सात दशक हो गए हैं। मोदी ने कहा, ‘‘ मैं हमारी द्विपक्षीय व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने के लिए आपके साथ काम करने को उत्सुक हूं।’’ 

Web Title: Indonesia election: Joko Widodo re-elected as president.

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे