लाइव न्यूज़ :

इंडोनेशिया भूकंप: मरने वाले की संख्या 85, हजारों बेघर, 800 से अधिक घायल, बचाव कार्य तेज...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 18, 2021 13:06 IST

Indonesia earthquake: इंडोनेशिया के पश्चिम सुलावेसी प्रांत में शुक्रवार को आए भूकंप ने सबकुछ तबाह कर दिया।बीएनपीबी के प्रवक्ता रादित्य जाति ने बताया कि 6.2 की तीव्रता के बाद 820 से अधिक लोग घायल हो गए और 27,800 से अधिक लोग अपने घर छोड़ कर चले गए।

Open in App
ठळक मुद्देकई हिस्सों में लूटपाट पर नकेल कसने के लिए पुलिस और सैन्य अधिकारियों को तैनात किया गया है।बिजली की आपूर्ति और फोन संचार में भी सुधार होने लगा है। शॉपिंग मॉल उखड़ कर गिर गया। दो अस्पताल क्षतिग्रस्त हो गए।

ममूजूः इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर भयंकर भूकंप आया। शुक्रवार को 6.2 तीव्रता का भूकंप आने के बाद बचाव दल ने बचाव कार्य तेज कर दिया है। इस आपदा में अभी तक 85 लोगों की मौत हो गई है।

लोगों की तलाश जारी रखी। लोग भोजन और अन्य राहत सामान लेने के लिए कतार में खड़े हैं। सैन्य इंजीनियरों ने राहत सामग्री के लिए स्पष्ट पहुंच के लिए सड़कों को फिर से खोल दिया। नेशनल डिजास्टर मिटिगेशन एजेंसी के प्रवक्ता रादित्य जाति ने कहा कि सुलावेसी द्वीप पर ममजू और पड़ोसी जिले माजने में यह हादसा हुआ। बिजली की आपूर्ति और फोन संचार में भी सुधार होने लगा है। 

लगभग 15,000 लोगों को आश्रय स्थलों में ले जाया गया

इस हादसे में हजारों लोग बेघर हो गए हैं, 800 से अधिक घायल हो गए। माजीन में कम से कम 415 घर क्षतिग्रस्त हो गए और लगभग 15,000 लोगों को आश्रय स्थलों में ले जाया गया। एक शॉपिंग मॉल उखड़ कर गिर गया। दो अस्पताल क्षतिग्रस्त हो गए।

आपदा एजेंसी ने कहा कि इंजीनियरों के सैन्य दल ने भूस्खलन से अवरुद्ध ममूजु और माजीन को जोड़ने वाली सड़क को साफ कर दिया। उन्होंने एक क्षतिग्रस्त पुल का पुनर्निर्माण भी किया, सुलावेसी द्वीप पर कई लोग अभी भी 7.5 की तीव्रता वाले भूकंप से प्रभावित हैं, जिसने 2018 में पालू शहर को तबाह कर दिया था और एक सुनामी पैदा कर दी थी।

दबे लोगों की तलाश का काम सोमवार को बचावकर्मियों ने तेज कर दिया

भूकंप के बाद घरों और इमारतों के मलबे में दबे लोगों की तलाश का काम सोमवार को बचावकर्मियों ने तेज कर दिया। भूकंप से कम से कम 85 लोगों की मौत हुईं है। राष्ट्रीय आपदा मोचन एजेंसी के प्रवक्ता रादित्य जति ने कहा कि भूकंप से सबसे ज्यादा प्रभावित ममूजू शहर और सुलावेसी द्वीप पर माजेने में सबसे अधिक बचावकर्मी और स्वयंसेवक तैनात हैं।

उन्होंने बताया कि ममूजू में 70 और माजेने में 15 लोगों की मौत हुई है। वहीं करीब 27,850 लोगों का आश्रय स्थलों में रखा गया है। 800 के करीब लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें से करीब आधे लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। ट्रकों के जरिए इलाकों में पानी, खाद्य सामग्री और चिकित्सीय सामग्री पहुंचाई जा रही है।

बिजली आपूर्ति तथा फोन संचार सुविधाएं भी धीरे-धीरे बहाल हो रही हैं। जति ने बताया कि माजेने में करीब 1150 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं और ममूजू में क्षतिग्रस्त हुए घरों का आंकड़ों एकत्रित किया जा रहा है। इससे पहले 2018 में पालू शहर में 7.5 तीव्रता का भूकंप और उसके बाद सुनामी आई थी। तब चार हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

टॅग्स :इंडोनेशियाभूकंपसंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

भारतEarthquakes in Sikkim: सिक्किम में भूकंप से हिली धरती, ग्यालशिंग और अन्य क्षेत्रों में महसूस किए गए झटके

विश्वपूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा