लाइव न्यूज़ :

इंडोनेशिया ने कोरोना वायरस की लहर के बीच मनाई ईद

By भाषा | Updated: July 20, 2021 11:52 IST

Open in App

जकार्ता, 20 जुलाई (एपी) इंडोनेशिया में लोगों ने लगातार दूसरे साल मंगलवार को कोरोना वायरस की छाया में ईद-उल-अज़हा का त्यौहार मनाया। मुल्क कोविड की नई लहर से निपटने के लिए जद्दोजेहद कर रहा है और सरकार ने बड़ी संख्या में लोगों के जुटने पर रोक लगा दी है तथा यात्रा प्रतिबंध कड़े कर दिए हैं।

इंडोनेशिया अब एशिया का कोविड-19 ‘हॉट स्पॉट’ है और यहां रोजाना संक्रमण के ढेर सारे मामले आ रहे है। बीते तीन हफ्तों में मृतकों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। वहीं भारत में कोविड की घातक लहर मंद पड़ रही है।

इंडोनेशिया में अधिकतर मामले जावा द्वीप से आ रहे हैं, जहां देश की 27 करोड़ आबादी का आधा से अधिक हिस्सा निवास करता है। दुनिया में सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाले देश के अधिकारियों ने उन कई गतिविधियों का पर रोक लगा दी है जिनसे भीड़ जुटती है जो आमतौर पर ईद-उल-अज़हा का हिस्सा होती हैं।

अधिकारियों ने उन इलाकों की स्थानीय मस्जिदों में ईद की विशेष नमाज़ की अनुमति दी है जहां बीमारी का खतरा कम है, लेकिन अन्य स्थानों पर मस्जिदों में जमात (सामूहिक) नमाज़ अदा नहीं की गई। उनमें जकार्ता की इस्तिकलाल ग्रैंड मस्जिद भी शामिल है जो दक्षिण-पूर्वी एशिया की सबसे बड़ी मस्जिद है।

उलेमा (धुर्मगुरुओ) ने लोगों से घर में ही नमाज़ पढ़ने की गुजारिश की और बच्चों से अपने दोस्तों से मिलने के लिए नहीं जाने को कहा है।

देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि सोमवार को 34,257 नए मामले आए हैं और 1,338 लोगों की मौत हो हुई है। यह महामारी की शुरुआत के बाद से देश के लिए सबसे घातक दिन हो गया है।

इंडोनेशिया में कोरोना वायरस पिछले हफ्ते अपने चरम पर था और दैनिक मामलों की संख्या 50,000 से ज्यादा थी। जून मध्य तक देश में संक्रमण के दैनिक मामले करीब आठ हजार आ रहे थे। देश में कुल मामले करीब 29 लाख हैं और और 74,920 लोगों की मौत हो चुकी है। राष्ट्रपति जोको विदोदो ने मुसलमानों से अपील की है कि वे ईद की विशेष नमाज़ घर पर पढ़ें।

उन्होंने ईद की पूर्व संध्या पर टीवी के माध्यम से की गई टिप्पणी में कहा, “मौजूदा महामारी के बीच, हमें और भी अधिक कुर्बानी देने के लिए तैयार रहने की जरूरत है। व्यक्तिगत हितों को कुर्बान करना और समुदाय और दूसरों के हितों को पहले रखना है।”

इंडोनेशिया में प्रतिबंधों के विपरीत, बांग्लादेश ने बकरीद के मौके पर आठ दिनों के लिए कोरोना वायरस के कारण लगाए गए लॉकडाउन में ढील दे दी और इसके बाद लाखों लोग इस सप्ताह खरीदारी और यात्रा कर रहे हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि कहीं इस वजह से कोविड के मामले न बढ़ जाएं।

महामारी से जूझ रहे मलेशिया के प्रधानमंत्री मुहीद्दीन यासीन ने मुसलमानों से घरों में रहकर ईद मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा, “मैं आप सभी से सब्र रखने और नियमों का पालन करने की अपील करता हूं क्योंकि आपकी कुर्बानी अल्लाह की नजर में और जिंदगी बचाने के हमारी कोशिश में एक महान जिहाद (संघर्ष) है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल