लाइव न्यूज़ :

इंडोनेशिया ने दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान के ‘ब्लैक बॉक्स’ की तलाश तेज की

By भाषा | Updated: January 11, 2021 09:37 IST

Open in App

जकार्ता, 11 जनवरी (एपी) इंडोनेशिया के ‘श्रीविजय एयरलाइंस’ के दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान के ‘ब्लैक बॉक्स’ की तलाश सोमवार को तेज कर दी गई। शनिवार को दुर्घटनाग्रस्त हुए इस विमान में 62 यात्री सवार थे।

विमान बोइंग 737-500 जकार्ता से उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद लापता हो गया था। इसका मलबा जावा सागर में 23 मीटर की गहराई में मिला है।

अधिकारियों ने बताया कि जकार्ता के तट के उत्तर में लांकांग और लाकी द्वीपों के बीच कहीं विमान के ‘ब्लैक बॉक्स’ के सिगनल मिले हैं।

उन्होंने बताया कि उस स्थान का पता लगा लिया है, जहां पर विमान का ब्लैक बॉक्स (कॉकपिट का डाटा एवं ध्वनि रिकॉर्डर) गिरा है।

‘कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डर’ में पायलटों के बीच हुई बातें और ‘डेटा रिकॉर्डर’ में इलेक्ट्रॉनिक जानकारी जैसे, एयरस्पीड, ऊंचाई और ऊर्ध्वाधर त्वरण आदि दर्ज होते हैं।

इसके मिलने पर दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए इसे ‘नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी कमेटी’ को सौंप दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला