लाइव न्यूज़ :

भारत-अमेरिका संबंधों की व्याख्या रणनीति, कोविड-19 और शिक्षा सहित पांच आधारों पर होगी : संधू

By भाषा | Updated: December 5, 2020 14:06 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, पांच दिसंबर अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन की देश की बागडोर संभालने की तैयारी के बीच भारतीय राजदूत ने कहा कि आने वाले दिनों में अमेरिका के साथ भारत के संबंधों की व्याख्या रणनीतिक, कोविड-19, आईसीटी-डिजिटल, जलवायु परिवर्तन और शिक्षा के आधार पर की जा सकेगी।

अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने यह टिप्पणी शुक्रवार को ‘पैन आईआईटी ग्लोबल समिट’ में की।

संधू ने कहा, ‘‘कई लोग मुझसे पूछते हैं कि आने वाले दिनों में भारत-अमेरिका संबंधों में भारत की क्या प्राथमिकता होगी। मैं उन्हें बताता हूं कि पांच मुख्य क्षेत्र।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पहला होगा रणनीतिक, दूसरा कोविड-19 से जुड़ा यह दोनों देशों के लिए तात्कालिक प्राथमिकता का क्षेत्र होगा इसके तहत फार्मा, स्वास्थ्य देखभाल और टीका आते हैं। तीसरी प्राथमिकता आईसीटी-डिजिटल-स्टार्टअप है जिसमें हमारी जिंदगी को बदल देने की क्षमता है और जिसमें आप में से कई नेतृत्व कर रहे हैं। चौथी प्राथमिकता जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण और नवीकरणीय ऊर्जा खासतौर पर सौर ऊर्जा है जबकि आखिरी लेकिन महत्वपूर्ण प्राथमिकता शिक्षा है।’’

उल्लेखनीय है कि जो बाइडन 20 जनवरी को अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने वाले हैं। उन्होंने तीन नवंबर को हुए राष्ट्रपति चुनाव में निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को हराया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल