लाइव न्यूज़ :

भारतीय-अमेरिका ने कोविड राहत योजना में धोखाधड़ी के आरोप किए स्वीकार

By भाषा | Updated: March 26, 2021 11:11 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 26 मार्च अमेरिका के टेक्सास में एक भारतीय-अमेरिकी शख्स ने 2.4 करोड़ डॉलर की कोविड-19 राहत योजना में धोखाधड़ी के आरोपों को स्वीकार कर लिया है।

अमेरिका के न्याय विभाग ने बताया कि दिनेश साह (55) ने यह स्वीकार कर लिया कि उसने ‘पेचेक प्रोटेक्शन प्रोग्राम’ (पीपीपी) में तकरीबन 2.4 करोड़ डॉलर का कर्ज लेने के लिए विभिन्न तथाकथित कारोबार के नाम पर 15 फर्जी अर्जियां दाखिल की।

अदालती दस्तावेजों में कहा गया कि साह ने दावा किया कि इन कारोबारों में कई कर्मचारी काम कर रहे हैं, जबकि ऐसा कुछ नहीं था।

न्याय विभाग की अपराध शाखा के कार्यवाहक सहायक अटॉर्नी जनरल निकोलस एल मैक्क्वेड ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘ऐसे वक्त में जब देश वैश्विक महामारी से जूझ रहा था तो साह ने धोखाधड़ी कर पीपीपी निधि में 1.7 करोड़ डॉलर से अधिक की राशि हासिल की और वह पैसा लग्जरी कारों तथा कई मकानों पर खर्च किया।’’

साह अन्य संपत्तियों समेत आठ मकानों, कई लग्जरी वाहनों और 72 लाख डॉलर से अधिक की राशि जब्त कराने के लिए राजी हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल