लाइव न्यूज़ :

भारतीय-तिब्बती आफताब पुरेवाल अमेरिका में सिनसिनाटी शहर के महापौर चुने गये

By भाषा | Updated: November 3, 2021 21:55 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, तीन नवंबर भारतीय-तिब्बती आफताब पुरेवाल को अमेरिका के ओहायो प्रांत में सिनसिनाटी शहर का महापौर चुना गया है। वह इस तरह के पद पर निर्वाचित होने वाले समुदाय के प्रथम सदस्य हैं।

पुरेवाल (38), एक शरणार्थी तिब्बती माता और भारतीय पिता की संतान हैं। उन्होंने महापौर के चुनाव में अपने प्रतिद्वंद्वी डेविड मान को शिकस्त दी।

पुरेवाल ने अपनी जीत के बाद कहा, ‘‘सिनसिनाटी का अगला महापौर होने से मैं कितना उत्साहित हूं उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता। आज रात, हमने इतिहास रच दिया। ’’

उन्होंने पिछले साल अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में जाने की नाकाम कोशिश की थी।

डेमोक्रेटिक पार्टी से संबद्ध पुरेवाल ने पूर्व में पीटीआई-भाषा से एक साक्षात्कार में कहा था , ‘‘मैं एक शरणार्थी का बेटा हूं। मेरी मां का जन्म तिब्बत में हुआ था और उन्हें पलायन करने के लिए मजबूर होना पड़ा था।’’

उन्होंने बताया कि उनकी मां ने मैसूर स्कूल में पढ़ाई की और कॉलेज की शिक्षा के लिए दिल्ली गई, जहां उनकी मुलाकात पंजाब निवासी उनके पिता से हुई थी।

उन्होंने बताया, ‘‘मेरे दादा (ब्रिगेडियर अजीत सिंह) भारतीय सेना में थे।’’

पुरेवाल ने बताया कि उनका जन्म ओहायो में 1982 में हुआ था और वह बचपन में एक बार तिब्बत गये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब